प्रतीकात्मक तस्वीर
IKIO Lighting IPO Listing: LED लाइटिंग से जुड़ी सर्विसेज देने वाली कंपनी आईकियो (IKIO) की आज शेयर बाजार में धांसू एंट्री हुई है. कंपनी के स्टॉक को 391 के प्राइस पर मार्केट में एंट्री मिली है. एंट्री के साथ ही कंपनी ने अपने निवेशकों को 37 फीसदी से ज्यादा का प्रॉपिट कराया है.
आइकियो लाइटिंग को 5 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खोला गया था. 607 करोड़ रुपए के आईपीओ के लिए कंपनी ने 285 रुपए का प्राइस तय किया था. मजहूत मार्केट के चलते इस शेयर ने 106 अंको की बढ़त के साथ एंट्री मारी. फिलहाल ये शेयर 413 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. इंट्रा डे में इस शेयर ने 422 के आंकड़े को भी छुआ था.
ये भी पढ़ें- स्टॉक स्पिलिट के बाद बढ़ी Varun Beverages में खरीदारी
आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल कंपनी कर्ज निपटाने के अलावा एक नया प्लांट शुरू करने के लिए करने वाली है. दूसरे शब्दों में कहें तो कंपनी एक्सपेंशन के लिए इसका इस्तेमाल करने वाली है.
आईपीओ के जरिए 350 करोड रूपए के वैल्यू के नए शेयर्स लॉन्च किये गए हैं. 10 रुपए फेस वैल्यू वाले 90 लाख शेयरों की बिक्री की गई है. इन शेयरों में 50 फीसदी हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (QII) के लिए और 15 फीसदी नॉन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स और 35 फीसदी रीटेल इंवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया था. आईपीओ को निवेसकों की तरफ से बहुत अच्छा रेस्पॉन्स मिला था. क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 163 गुना तो वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स 65.38 गुना भरा था, वहीं रीटेल इंवेस्टर्स का हिस्सा 14 फीसदी भरा था.
ये भी पढ़ें-Lenskart को मिली बड़ी सफलता, हासिल की $100 मिलियन डॉलर की फंडिंग
Ikio Lighting कंपनी एलईडी से जुड़े प्रोडक्ट्स को डिजाइन कर उन्हें बेचती है. कंपनी के ग्राहक बाद में इसे अपने ब्रांड नाम से बेचते हैं. कंपनी के 4 मैनुफैक्चरिंग प्लांट्स हैं. जिसमें से एक उत्तराखंड के में और 3 नोएडा में हैं.
सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…
साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…