लाइफस्टाइल

Diabetes And Milk: क्या डायबिटीज के मरीजों के लिए दूध फायदेमंद है, जानें शुगर के मरीज को कितना पीना चाहिए दूध

Health tips: दूध की पौष्टिकता को ध्यान में रखते हुए यह हमारी सेहत के लिए एक फायदेमंद आहार माना जाता  है. यह प्रोटिन, विटामिन और कैल्शियम का एक बेहतरीन स्त्रोत है जो स्वास्थय के लिए बहुत आवश्यक है. यही कारण है कि बचपन से हमें दूध पीने को कहा जाता है, जिससे हमारी हड्डियाँ और दांत मजबूत रहे. कई लोग दूध और अन्य डेयरी उत्पाद जैसे दही, घी, पनीर आदि चीजों का जायका लेते है. लेकिन इतने गुण होने के बावजूद क्या दूध डाबिटीज की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए सुरक्षित है? दूध भले ही एक आवश्यक पोषण हो लेकिन उसमें काफी ज्यादा फैट होता है जो डायबिटिक लोगों के लिए रिस्की हो सकता है.

डायबिटीज के मरीजों को डाइट का खास ध्यान रखना पड़ता है. हेल्दी डाइट लेकर आप डायबिटीज से होने वाली समस्याओं से बच सकते हैं. जिसमें फैट कम हो और फाइबर ज्यादा हो. ऐसी डाइट लेने से ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है. हालांकि, डेयरी उत्पादो को लेकर कुछ लोगों को शंका रहती है कि क्या दूध शुगर के मरीजों के लिए सही है या नहीं. इनमें सबसे ज्यादा दूध को लेकर सवाल उठाया जाता है कि क्या डायबिटीज के मरीजों को दूध पीना चाहिए?

क्या दूध पीने से डायबिटीज होती है?

अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो आपको बता दें कि अभी इस बात का कोई सबूत नहीं है कि दूध या तो डायबिटीज पैदा कर सकता है या फिर डायबिटीज के स्तर को बढ़ा सकता है. वहीं यह टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों के लिए फायदेमंद होता है. लेकिन आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आप अपने ग्लास में एक्स्ट्रा शूगर एड न करें और फुल क्रीम दूध पीने से बचें जिससे आपका ब्लड शुगर न बढ़े.

ये भी पढ़े:कच्चे स्प्राउट्स खाने के फायदें ही नहीं जान लें सेहत पर होने वाले नुकसान भी

शुगर के मरीजों को कितना पीना चाहिए दूध

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको रोजाना एक गिलास दूध पीना चाहिए. अगर आप शुगर के मरीज नहीं हैं तो भी आपको एक गिलास से ज्यादा दूध नहीं लेना चाहिए. माना जाता है कि डायबिटीज के मरीजों को 190 ml से ज्यादा दूध नहीं लेना चाहिए. इसके अलावा, जिन लोगों को लैक्टोज इंटोलरेंस है और वे डेयरी उत्पाद लेते है तो उन्हें दस्त की समस्या हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

Bigg Boss के घर में फीमेल कंटेस्टेंट के साथ की ऐसी हरकत, बीच शो में पुलिस ने आकर किया गिरफ्तार

'बिग बॉस' के इतिहास में एक ऐसा वाकया भी आया था जब शो के बीच…

10 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानिए मां शैलपुत्री से जुड़े आध्यात्मिक व योगिक पहलू

Sharadiya Navratri 2026: मां शैलपुत्री का स्वरूप सिखाता है कि कैसे एंग्जायटी और कॉरपोरेट तनाव…

10 minutes ago

दिल्ली में आज फिर CJP की हुंकार… मेट्रो से मिलेगी राहत, सड़कों पर ट्रैफिक का पेच; जानें पूरा रूट

CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर मार्च को लेकर सुरक्षा कड़ी…

54 minutes ago

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

1 hour ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

2 hours ago