बिजनेस

India US Trade Deal: भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब, जानिए क्या पड़ेगा इसका असर

India US trade agreement: भारत, अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) को अंतिम रूप देने के करीब पहुंच गया है, जिसमें प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम के तहत शून्य सीमा शुल्क पर आयात करने की सुविधा होगी और इसके साथ ही द्विपक्षीय व्यापार करने में भी मदद मिलेगी. यह जानकारी सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई.

आज अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस अपने परिवार के साथ भारत पहुंचे हैं. इस दौर पर भारत-अमेरिका बीटीए पर भी बातचीत हो सकती है.

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि बीटीए से डिफेंस, क्लीन एनर्जी और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग में उच्च स्तरीय अमेरिकी टेक्नोलॉजी आयात के भी रास्ते खुलेंगे.

पैंटोमैथ ग्रुप की कंपनी असित सी मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स लिमिटेड (एसीएमआईआईएल) की रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद उपभोग आधारित अर्थव्यवस्था, जनसांख्यिकीय लाभांश और निर्यात पर कम निर्भरता से भारत की जीडीपी अच्छी स्थिति में बनी हुई है.

रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिका को होने वाले निर्यात की भारत की जीडीपी में हिस्सेदारी 2.1 प्रतिशत है. इससे वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से उन देशों की अपेक्षा भारत की अर्थव्यवस्था पर कम असर होगा, जो काफी हद तक निर्यात पर निर्भर हैं.

रिपोर्ट में बताया गया कि अमेरिका ने भारत पर चीन की तुलना में काफी कम टैरिफ लगाए हैं. ऐसे में आपूर्ति श्रृंखला में होने वाले बदलाव का सीधा फायदा भारत को मिलेगा.

रिपोर्ट के मुताबिक, आधार मजबूत होने के कारण देश की अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है. वित्त वर्ष 26 में जीडीपी ग्रोथ 6.5 प्रतिशत रह सकती है. वहीं, वित्त वर्ष 25 में राजकोषीय घाटा कम होकर 4.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है.

एसीएमआईआईएल के मुताबिक, टेक्निकल और वैल्यूएशन इंडीकेटर्स इशारा कर रहे हैं कि बाजार निचले स्तरों से रिकवरी कर रहा है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘मेक इन इंडिया’ इनिशिएटिव और कारोबार को आसान बनाने पर ध्यान देने सहित सरकार के नीतिगत समर्थन से विभिन्न क्षेत्रों को मजबूती मिल रही है.

  • भारत एक्सप्रेस​
आईएएनएस

Recent Posts

घरवालों को खाने में नींद की गोलियां खिलाकर प्रेमी संग भागी युवती, सदमे से चाचा ने की आत्महत्या

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक युवती परिवार को नींद की गोलियां खिलाकर अपने प्रेमी…

5 hours ago

आयरलैंड में छठ महापर्व की अनूठी छटा: नास में BJAI के पांचवें आयोजन में उमड़े 450 से अधिक लोग

आयरलैंड के काउंटी किलडेयर स्थित नास रेसकोर्स में बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ आयरलैंड (BJAI) द्वारा…

5 hours ago

177 करोड़ के टॉरेस ज्वेलरी घोटाले का आरोपी पहुंचा भारत, रोमानिया से प्रत्यर्पित हुआ यूक्रेनी नागरिक; ED करेगी पूछताछ

177 करोड़ रुपये के टॉरेस ज्वेलरी निवेश घोटाले के वांटेड यूक्रेनी आरोपी ओलेक्जेंडर जापिचेंको को…

6 hours ago

पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का बड़ा संदेश: बोले- आज दुनिया को शांति, स्थिरता और भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत

मनीला में 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने…

6 hours ago

मनीला में क्वाड शिखर सम्मेलन: पीएम मोदी ने क्वाड को बताया भारत की भरोसेमंद साझेदारी

मनीला में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वाड को भारत की…

7 hours ago

न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, राउत-वागले को नया हलफनामा दाखिल करने का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना मामले में संजय राउत और निखिल वागले के हलफनामे से असंतुष्टि…

7 hours ago