देश

गलत भारतीय नक्शा दिखाने पर सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, Google को Chinese App प्ले स्टोर से हटाने का दिया आदेश

Chinese Apps Banned in India: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने सर्वे ऑफ इंडिया (SOI) के साथ मिलकर अमेरिकी टेक दिग्गज गूगल को भारत का गलत नक्शा दिखाने वाले चीनी चैट ऐप ‘एब्लो’ को अपने प्ले स्टोर से हटाने का आदेश दिया है. जानकारी के मुताबिक, यह चीनी ऐप भारत की सीमाओं का सही चित्रण नहीं कर रहा था.

सरकारी नोटिस में कहा गया कि चीन आधारित वीडियो चैट प्लेटफॉर्म ने केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर और लद्दाख को गलत तरीके से पेश किया है और अपने नक्शे से लक्षद्वीप द्वीप को पूरी तरह से हटा दिया है.

जम्मू-कश्मीर और लक्षद्वीप को लेकर गंभीर आपत्ति

नोटिस में आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम, 1990 का भी जिक्र किया गया है. इस कानून के तहत गलत चित्रण एक दंडनीय अपराध है. इसके लिए छह महीने तक की कैद, जुर्माना या दोनों हो सकती है.

इस ऐप के गूगल प्ले स्टोर पर 10,000 से अधिक डाउनलोड हैं. नोटिस में कहा गया है, “यह स्पष्ट है कि गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध ‘एब्लो’ ऐप के मैप में गलत बाहरी सीमा के साथ भारतीय मैप दर्शाया गया है, जो देश की संप्रभुता और अखंडता को खतरे में डालता है.”

मंत्रालय ने गूगल को दिए गए नोटिस में आईटी एक्ट, 2000 की धारा 79(3)(बी) का हवाला दिया है, जो मध्यस्थों को भारतीय कानूनों का उल्लंघन करने वाली सामग्री को “शीघ्रता से हटाने या पहुंच से बाहर करने का आदेश देता है.

कानूनी कार्रवाई की तैयारी

मंत्रालय के नोटिस में कहा गया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गलत मैप के मुद्दे को एसओआई के साथ बैठक के दौरान उठाया गया था. मंत्रालय ने एसओआई से संबंधित कानूनों के तहत ऐसे ऐप्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा है.

आईटी मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट के 2015 के श्रेया सिंघल बनाम यूनियन ऑफ इंडिया के फैसले का भी हवाला दिया, जो मध्यस्थों को वैध सरकारी आदेश पर कार्रवाई करने के लिए बाध्य करता है.

ये भी पढ़ें: ‘IAS 2023 बैच’ के 180 अधिकारियों में 41 प्रतिशत महिलाएं: डॉ. जितेंद्र सिंह

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

2 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

14 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

17 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

43 minutes ago

यूपी कैबिनेट की बैठक में मुहर; गाय पालने पर मिलेगी आधी सब्सिडी, कर्मचारियों के लिए खुलेगा कैशलेस इलाज का रास्ता

उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…

45 minutes ago

अभिषेक के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, भारत ने 6 विकेट से जीता तीसरा टी20 और सीरीज पर किया कब्जा

India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…

53 minutes ago