लीगल

सुप्रीम कोर्ट ने JEE-Advanced 2025 में तीसरा मौका मांगने वाली याचिका खारिज की, कहा- नीति मामला है

JEE Advanced 2025 परीक्षा में शामिल होने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि यह नीतिगत मामला है और कोर्ट को शिक्षा के मामलों में कम हस्तक्षेप करना चाहिए.

2023 में 12वीं की परीक्षा पास करने वाले 18 छात्रों ने याचिका में कहा है कि वे 2025 में संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य में अंतिम प्रयास के लिए उपस्थित होने के पात्र थे, लेकिन उन्हें JEE-एडवांस में बैठने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया था, जो परीक्षा 18 मई को आयोजित होने वाली है. याचिका में JEE-एडवांस में छात्रों को 3 मौके देने का आदेश देने की मांग की थी.

JEE-Advanced में तीसरा मौका देने की अपील

याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शादान फरासत ने कोर्ट को बताया था कि JEE- मेन्स और एडवांस्ड में प्रयासों की संख्या में एकरूपता नही होने के चलते याचिकाकर्ताओं को 2024 और 2025 में 12वीं पास करने वाले छात्रों की तुलना में आईआईटी में प्रवेश सुरक्षित करने के.समान अवसर से वंचित करता है. दाखिल याचिका में कहा गया था कि आईआईटी में प्रवेश दो चरणों में होता है. पहला चरण JEE- मेन्स और उसके बाद JEE एडवांस के जरिए दाखिला मिलता है.

याचिका में कहा गया था कि JEE-मेन्स साल में दो बार होता है. याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता जेएबी द्वारा JEE एडवांस्ड 2025 के लिए पात्रता मानदंड में अचानक और मनमाने ढंग से किए गए बदलाव से व्यवस्थित हैं.

जेएबी ने पिछले साल 5 नवंबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा था कि वर्ष 2023 से 2025 तक कक्षा 12 वी की परीक्षा देने वाले JEE एडवांस्ड के लिए उपस्थित हो सकते है. इसके  बाद 18 नवंबर को फिर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई थी. इसमें कहा गया है कि सिर्फ 2024 और 2025 में बारहवीं पास करने वाले छात्र ही इस परीक्षा के लिए पात्र होंगे.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट, CJI और जजों पर टिप्पणी को लेकर कहां तक है अधिकार….कौन सी टिपप्णी है अपराध?

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

2 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

2 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

3 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

3 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

3 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

3 hours ago