FDI in india
अर्थव्यवस्था के लिए राहत की खबर है. रिज़र्व बैंक (RBI) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, भारत को अप्रैल 2025 में कुल 3.95 अरब डॉलर का नेट विदेशी निवेश (FDI) मिला है. यह बीते 35 महीनों में सबसे ज़्यादा है और पिछले साल अप्रैल की तुलना में दोगुना.
इससे पहले मार्च में भारत से 43.8 करोड़ डॉलर की पूंजी बाहर गई थी. लेकिन नए वित्त वर्ष की शुरुआत में ही निवेशकों ने दोबारा भरोसा दिखाया है. इससे पहले 2024-25 के नौ में से छह महीने नेट आउटफ्लो यानी निकासी वाले रहे थे.
RBI के मुताबिक, अप्रैल में भारत को ग्रॉस यानी कुल 8.8 अरब डॉलर की एफडीआई प्राप्त हुई, जो कि बीते 39 महीनों में सबसे ज़्यादा है. इसमें सबसे ज़्यादा निवेश मैन्युफैक्चरिंग और बिजनेस सर्विस सेक्टर में आया. यानी निवेशक भारत के प्रोडक्शन और सर्विस सेक्टर पर बड़ा दांव लगा रहे हैं.
पिछले वित्त वर्ष यानी 2024-25 में नेट FDI सिर्फ 2.29 अरब डॉलर रही, जो 2023-24 के मुकाबले 77% कम थी. हालांकि RBI का कहना है कि विदेशी कंपनियों द्वारा अपनी पूंजी वापस लेना इस बात का संकेत है कि भारत एक ‘परिपक्व बाज़ार’ बन चुका है, जहां निवेशक आसानी से आ-जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- गगनयान मिशन से पहले भारत की बड़ी छलांग, ऐसे तैयार हुआ शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान का ट्रेलर
कुल मिलाकर, 2024-25 में ग्रॉस FDI 14% बढ़कर 81.04 अरब डॉलर रही, जो दिखाता है कि भारत अब भी विदेशी निवेशकों के लिए आकर्षक बना हुआ है.
भारतीय कंपनियों ने भी विदेश में जमकर निवेश किया. अप्रैल में भारत से बाहर जाने वाला FDI 3.19 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल की तुलना में 169% ज़्यादा है. ये निवेश मुख्य रूप से बिजली-गैस, फाइनेंस और इंश्योरेंस सेक्टर में हुआ. सबसे ज़्यादा पैसा सिंगापुर, मॉरिशस और जर्मनी जैसे देशों में गया.
हालांकि, पढ़ाई के लिए विदेश भेजा जाने वाला पैसा लगातार गिर रहा है. RBI के लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत अप्रैल में सिर्फ 16.4 करोड़ डॉलर पढ़ाई के लिए भेजे गए, जो पिछले साल की तुलना में 21% कम है. ये गिरावट लगातार नौवें महीने दर्ज की गई है. 2025 के पहले चार महीनों में पढ़ाई के लिए कुल 87.4 करोड़ डॉलर ही भेजे गए यह भी 21% की गिरावट दर्शाता है.
जहां एक तरफ ट्रैवल पर खर्च 11% बढ़कर 1.27 अरब डॉलर पहुंच गया है, वहीं पढ़ाई को लेकर गिरते आंकड़े चिंताजनक हैं. खासतौर पर तब, जब अमेरिका में वीजा नियमों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.
क्या है LRS?
RBI की LRS स्कीम के तहत भारतीय नागरिक हर साल विदेश में पढ़ाई, ट्रैवल, इलाज या विदेशी शेयर्स में निवेश के लिए 2.5 लाख डॉलर तक भेज सकते हैं.
– भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…