बिजनेस

मोदी सरकार में फिर बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, $696.6 बिलियन तक पहुंच गया; गोल्ड रिजर्व की वैल्यू भी $100 अरब के पार

Forex Assets: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 26 दिसंबर को समाप्त हुए हफ्ते में 3.293 बिलियन डॉलर बढ़कर 696.610 बिलियन डॉलर हो गया है. यह जानकारी आरबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए डेटा में दी गई. इससे पहले के हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में 4.368 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी देखने को मिली थी.

फॉरेन करेंसी एसेट्स में वृद्धि

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के मुताबिक, 26 दिसंबर को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े हिस्से फॉरेन करेंसी एसेट्स की वैल्यू 184 मिलियन डॉलर बढ़कर 559.612 बिलियन डॉलर हो गई है.

गोल्ड रिजर्व में भारी उछाल

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 2.956 बिलियन डॉलर बढ़कर 113.320 बिलियन डॉलर हो गई है.

सोने की कीमतों में तेजी कारण

गोल्ड रिजर्व में तेज बढ़ोतरी की वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में तेज उछाल होना है. फिलहाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,400 डॉलर प्रति औंस के आसपास है.

एसडीआर-आईएमएफ रिजर्व में बढ़ोतरी

वहीं, एसडीआर की वैल्यू 60 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.803 बिलियन डॉलर हो गई है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रिजर्व पॉजिशन की वैल्यू 93 मिलियन डॉलर बढ़कर 4.875 बिलियन डॉलर हो गई है.

विदेशी मुद्रा भंडार का महत्व

किसी भी देश की लिए उसका विदेशी मुद्रा भंडार काफी महत्वपूर्ण होता है और इससे उस देश की आर्थिक स्थिति का पता लगता है. इससे अलावा यह मुद्रा की विनिमय दर को स्थिर रखने में बड़ी भूमिका निभाता है.

रुपये को स्थिर रखने में भूमिका

उदाहरण के लिए अगर किसी स्थिति में डॉलर के मुकाबले रुपए पर अधिक दबाव देखने को मिलता है और उसकी वैल्यू कम होती है तो केंद्रीय बैंक विदेशी मुद्रा भंडार का इस्तेमाल कर डॉलर के मुकाबले रुपए को गिरने से रोक सकता है और विनिमय दर को स्थिर रखता है.

अर्थव्यवस्था को मजबूती का संकेत

बढ़ता हुआ विदेशी मुद्रा भंडार यह भी दिखाता है कि देश में डॉलर की आवक बड़ी मात्रा में बनी हुई है और यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाता है. साथ ही इसके बढ़ने से देश के लिए विदेशों में व्यापार करना भी आसान हो जाता है.

Happy New Year: अडानी टोटल गैस की बड़ी कटौती, अब जेब पर बोझ होगा कम; चेक करें CNG-PNG के नए रेट

आईएएनएस

Recent Posts

लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट से खरीदार को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने हैदराबाद के लोढ़ा बेलेजा प्रोजेक्ट मामले में फैसला सुनाते हुए कहा है…

10 minutes ago

बाहुबली के गढ़ में PK का दांव, बाढ़ की जनसभा से अनंत सिंह की तस्वीर गायब, जानिए क्या है सियासी मायने?

Bihar MLC Elections: शुक्रवार की देर शाम पटना के बाढ़ में जनसुराज ने चुनावी जनसभा…

11 minutes ago

पहना, फोटो खिंचवाई और कर दिया रिटर्न! डांडिया खत्म होते ही धड़ाधड़ ड्रेसेस की हो रही वापसी, VIDEO वायरल

नवरात्रि और डांडिया नाइट्स के बाद ऑनलाइन मंगाई गई महंगी ड्रेसेस को इस्तेमाल करके लौटाने…

22 minutes ago

LoC पर 2 आतंकी ढेर, अब तक 23 का सफाया; क्या बोला चेतावनी से कांपा पाकिस्तान?

कश्मीर के कुपवाड़ा (केरन सेक्टर) में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं. वहीं 2026 में…

31 minutes ago

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

59 minutes ago