Youtuber Shadab Jakati Controversy: ₹10 वाला बिस्कुट कितने का है जी से चर्चा में आए यूट्यूबर शादाब एक बार फिर चर्चाओं में है. यूट्यूबर शादाब जकाती के साथ वीडियो में काम करने वाली महिला के पति ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. युवक ने अपनी पत्नी पर उसे जान से मारने की साजिश करने तक की बात कही और थाने में रोते हुए खुद और बच्चों के लिए सुरक्षा की मांग की. वहीं महिला ने आरोपो को गलत बताते हुए पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.
दरअसल, मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के रहने वाले शादाब जकाती यूट्यूबर वीडियो बनाते हैं. उनके साथ एक महिला सहकर्मी भी काम करती है. महिला के पति खुर्शीद उर्फ सोनू ने थाने पहुंचकर हंगामा किया. उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे जान से मारने की साजिश रच रही है. वह बिना बताए शादाब के साथ वीडियो बनाने के लिए घर से चली जाती है. उसने कहा कि उसकी पत्नी उसको धमकी देती है. पूछे जाने पर पत्नी कहती है कि वो ये सब शादाब के कहने से करती है .
खुर्शीद का कहना है कि वह अपनी जिंदगी और अपने बच्चों की जिंदगी चाहता है. वो वीडियो में कह रहा है कि “मेरी बीवी मेरे मतलब की नहीं है, उसका शादी के बाद कई लोगों से अफेयर चला, मैंने अपनी आंखें बंद रखी. अब यह जकाती के साथ लगी हुई है, जकाती इसको तीन-तीन, चार-चार दिन के लिए ले जाता है, थोड़े दिन पहले भी आई थी. मैं रोक रहा था तो कहने लगी मैं देहरादून जा रही हूं.
उसने आगे कहा कि, मैं हार्ड का मरीज हूं , बीमार हूं मेरी तबीयत खराब रहती है, लेकिन पत्नी कहती है तू मर जा, मुझे कोई मतलब नहीं. मेरे दिल में तू जरा सा नहीं है. मुझे गालियां देती है, कभी तलाक की धमकी देती है तो कभी थाने की धमकी देती है. खुर्शीद ने आरोप लगाया कि यह सारे काम जकाती के कहने पर हो रहे हैं. मैंने मना करा फिर भी देहरादून चली गई और मुझसे झूठ कह रही की थाने में बैठी थी. मुझे मारने की साजिश रची जा रही है सारे मिलकर साजिश रच रहे हैं. खुर्शीद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
उधर ,पत्नी ने इन सभी आरोपी को गलत बताया है. पत्नी का कहना है कि वह शादाब के साथ काम करती है. जिसका पैसा मिलता है. महिला का कहना है कि खुर्शीद मारपीट करता है और पैसे की डिमांड करता है. वह अपने बच्चों और अपना पेट पालने के लिए शादाब के साथ काम कर रही है. वह पति की से परेशान होकर अलग रहना चाहती है.
वहीं महिला इरम ने भी अपना एक वीडियो जारी करते हुए सभी आरोपी को गलत बताया है. उसने वीडियो में कहा कि जो भी शादाब पर आरोप लगाए गए हैं वह सभी झूठे हैं. उससे कोई मतलब नहीं है. मैं उनके साथ काम करती हूं, उसका पैसा मिलता है. मैं अपने घर में रहती हूं, चार बच्चों का पेट पालने की कोशिश कर रही हूं. लेकिन मेरे हसबैंड को यह सब सहन नहीं हो रहा है. वह मारपीट करता है और मुझे परेशान करता है.
महिला ने आगे कहा कि मैं उससे अलग रहना चाहती हूं. शादाब का कोई इसका मामले में लेना-देना नहीं है. वह निर्दोष है. शादाब मेरा वीडियो बनाने में कोई जबरदस्ती नहीं करता है. मैं अपनी मर्जी से जाती हूं. अपनी मर्जी से वीडियो बनाती हूं . मैं सभी अपना काम अपनी मर्जी से करती हूं. मेरा पति लगातार मुझको परेशान करता है और मारपीट भी करता है. मुझे वह तलाक भी दे चुका है. अब मैं फाइनल तलाक लेना चाहती हूं, उसने मुझे तलाक भी दी है. मेरा सब कुछ उस से खत्म हो चुका है.
ये भी पढ़ें- पार्टी मीटिंग के बीच थमीं सांसें! भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से निधन, एक दिन पहले ही था जन्मदिन
इरम ने आगे कहा कि, मेरा पति मुझसे बहुत मारपीट करता था. शादाब मुझे कहीं लेकर नहीं गया है. मैं अपने घर पर मौजूद हूं . मैं उसके साथ कहीं नहीं गई. मैं जहां भी जाती हूं अपनी मर्जी से जाती हूं. काम के पैसे मिलते हैं. काम करती हूं . हम लोगों का कोई अफेयर नहीं है. हम लोग सिर्फ साथ में काम करते हैं, जिसका मुझे पैसा मिलता है.
अब मामला पुलिस के हाथों में है. महिला के पति खुर्शीद ने मामले की शिकायत थाने में की है. वहीं इस मामले में पत्नी इरम ने भी अपने बयान दर्ज करा दिये हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…
Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…
Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…
Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…
FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…