बिजनेस

भारत का हाउसिंग प्रॉपर्टी बाजार 2024 में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन की ओर अग्रसर, सात प्रमुख शहरों में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री

भारत का हाउसिंग प्रॉपर्टी बाजार 2024 में अपने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन की ओर बढ़ रहा है. मजबूत आर्थिक विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार ने शहरीकरण को तेज किया है, जिससे इस सेक्टर में स्थिर मांग बनी हुई है.

मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता जैसे सात प्रमुख शहरों में हाउसिंग मार्केट 2024 के अंत तक रिकॉर्ड तोड़ बिक्री का गवाह बन सकता है. JLL इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के अंत तक 485 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्र में फैले करीब 300,000 घर, जिनकी कीमत 5.10 लाख करोड़ रुपये होगी, बिकने का अनुमान है.

आवासीय परियोजनाओं की बढती मांग

जनवरी से सितंबर 2024 के बीच इन शहरों में करीब 230,000 घर बिके, जिनकी कुल कीमत 3.80 लाख करोड़ रुपये थी. यह आंकड़ा 363.2 मिलियन वर्ग फुट क्षेत्र के बराबर है. इस प्रदर्शन के बाद अगले साल के लिए भी बाजार की संभावनाएं मजबूत मानी जा रही हैं.

JLL इंडिया के सीनियर एमडी (चेन्नई और कोयंबटूर), सिवा कृष्णन ने कहा,

“वर्ष के दौरान रियल एस्टेट डेवलपर्स ने मेट्रो शहरों में रणनीतिक भूमि पार्सल का अधिग्रहण किया. इससे 2025 में आवासीय परियोजनाओं के लिए आपूर्ति मजबूत बनी रहेगी. मांग भी मजबूत रहने की उम्मीद है. बढ़ती बिक्री के साथ संपत्ति की कीमतें भी बढ़ेंगी, जिससे बेचे जाने वाले घरों का कुल क्षेत्रफल और मूल्य दोनों में वृद्धि होगी.”

उपभोक्ताओं का विश्वास बढ़ा

2024 की पहली तीन तिमाहियों में हर तिमाही में 1.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री हुई. प्रत्येक तिमाही में 115 मिलियन वर्ग फुट से अधिक का क्षेत्र बेचा गया. इस वृद्धि को उपभोक्ताओं के बढ़ते विश्वास और विदेशी निवेशकों से मिलने वाले समर्थन ने और मजबूत किया है.


येभी पढ़ें- रेलवे में दो हजार से ज्यादा लोको पायलट समेत करीब एक लाख महिला कर्मचारी करती हैं काम, रेल मंत्री ने लोकसभा में दी जानकारी


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

3 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

4 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

4 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

5 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

5 hours ago