Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

रेलवे में दो हजार से ज्यादा लोको पायलट समेत करीब एक लाख महिला कर्मचारी करती हैं काम, रेल मंत्री ने लोकसभा में दी जानकारी

मन्ना लाल रावत ने ट्रेन परिचालन में लोको पायलट के रूप में काम करने वाली महिलाओं की संख्या और पुरुषों की तुलना में महिला लोको पायलटों के प्रतिशत के बारे में भी पूछा था.

Ashwini Vaishnaw

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव. (फाइल फोटो)

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि 31 मार्च 2024 तक भारतीय रेलवे में 99,809 महिला कर्मचारी कार्यरत थीं, जिनमें 2,037 लोको पायलट शामिल हैं.

बीजेपी सांसद ने पूछा था सवाल

रेल मंत्री वैष्णव भाजपा सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे, जो भारतीय रेलवे और ट्रेन संचालन में महिला कर्मचारियों के बारे में विवरण जानना चाहते थे.

मन्ना लाल रावत ने ट्रेन परिचालन में लोको पायलट के रूप में काम करने वाली महिलाओं की संख्या और पुरुषों की तुलना में महिला लोको पायलटों के प्रतिशत के बारे में भी पूछा था, जिसको लेकर अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जाती है.

यह भी पढ़ें- मध्य रेलवे की 42 ट्रेनों में 90 नए कोचों के साथ होगा यात्री क्षमता का विस्तार, अगले दो साल में जुड़ेंगे 10 हजार डिब्बे

99,809 महिला कर्मचारी कार्यरत

अश्विनी वैष्णव ने आगे बताया, “लिंग के आधार पर भेदभाव किए बिना, निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा करने वाले सभी उम्मीदवार भर्ती के लिए पात्र हैं. रेल मंत्री ने कहा कि 31 मार्च 2024 तक, भारतीय रेलवे में 99,809 महिला कर्मचारी कार्यरत थीं, जिनमें 2,037 लोको पायलट शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital