बिजनेस

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था, Startups के लिए बन रहा ग्लोबल हब: WEF Report

भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और साथ ही स्टार्टअप एवं डिजिटल इनोवेशन के लिए ग्लोबल हब के रूप में विकसित हो रहा है. यह जानकारी सोमवार को एक रिपोर्ट में दी गई.

WFI रिपोर्ट में क्या कहा?

भारत में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) के संपर्क कार्यालय सेंटर फॉर द फोर्थ इंडस्ट्रियल रिवॉल्यूशन (सी4आईआर) द्वारा लॉन्च की गई रिपोर्ट में कहा गया कि भारत द्वारा विकास की वकालत की जा रही है और यहां टेक्नोलॉजी एक बाधा के बजाय एक सेतु के रूप में कार्य कर रही है. यह अत्यधिक आवश्यक है. आगे कहा कि फोरम को अधिक मानव-केंद्रित, ग्रह-अनुकूल और लचीले भविष्य को आकार देने में इसके भागीदार के रूप में कार्य करने पर गर्व है.

सी4आईआर इंडिया को अक्टूबर 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लॉन्च किया गया था, जिसका उद्देश्य भारत में उभरती टेक्नोलॉजी को अपनाने और जिम्मेदारी से उन्हें बढ़ावा देने पर है. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और नीति आयोग के बीच सहयोग से शुरू किए गए इस केंद्र का शुभारंभ चौथी औद्योगिक क्रांति के लिए डब्ल्यूईएफ के केंद्रों के वैश्विक नेटवर्क का हिस्सा है.

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के प्रबंध निदेशक जेरेमी जुर्गेंस ने कहा, “पिछले छह वर्षों में सी4आईआर इंडिया मल्टीस्टेकहोल्डर सहयोग के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है और इसने बेहतर आजीविका और स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच के माध्यम से 12.5 लाख नागरिकों के जीवन में सुधार किया है.” जुर्गेंस ने कहा, सी4आईआर इंडिया का विस्तार जारी है और यह अब एआई, जलवायु तकनीक और अंतरिक्ष तकनीक जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है.”

यह भी पढ़ें- भारत का बढ़ता संपत्ति बाजार: 2018 से 2024 के बीच भारत में उच्च मूल्य की संपत्तियों में 16- 43% तक की उछाल

सी4आईआर इंडिया का लक्ष्य अपनी प्रमुख पहलों और आगामी परियोजनाओं को आगे बढ़ाते हुए 1 करोड़ नागरिकों तक पहुँचना है. इनमें ‘एआई फॉर इंडिया’ पहल शामिल है, जिसका उद्देश्य सामाजिक लाभ के लिए एआई की क्षमता का उपयोग करना है. वहीं, ‘स्पेस इकोनॉमी’ पहल का उद्देश्य भारत को स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अग्रणी देश के रूप में स्थापित करना है. इसके अलावा सी4आईआर इंडिया का ‘क्लाइमेट टेक्नोलॉजी’ प्रोग्राम, क्लाइमेट-स्मार्ट शहरी केंद्रों को विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करेगा.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

14 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

55 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago