सांकेतिक तस्वीर.
उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने सोमवार को घोषणा की है कि सरकार ने एयर कंडीशनर (AC) और लाइट-एमिटिंग डायोड (LED) सहित व्हाइट गुड्स के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजना के लिए आवेदनों के तीसरे दौर में 24 कंपनियों से 3,516 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी है.
इनमें से सरकार ने 2,299 करोड़ रुपये के प्रतिबद्ध निवेश के साथ 18 कंपनियों, 10 AC घटकों के निर्माता और आठ LED लाइट निर्माता, का चयन किया. वोल्टास, एमआईआरसी इलेक्ट्रॉनिक्स और ल्यूमैक्स इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियां चयनित 18 कंपनियों में शामिल हैं.
इसके अतिरिक्त मौजूदा PLI लाभार्थियों सहित छह आवेदकों को उच्च निवेश श्रेणियों में अपग्रेड करने के लिए अनंतिम रूप से चुना गया है. इन छह कंपनियों ने 1,217 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है. हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया और ब्लू स्टार क्लाइमेटेक इन छह कंपनियों में शामिल हैं.
DPIIT ने कहा कि एक आवेदक ने अपना आवेदन वापस लेने और योजना से बाहर निकलने का विकल्प चुना है. कुल मिलाकर, व्हाइट गुड्स के लिए पीएलआई योजना में भाग लेने वाली 84 कंपनियों से 10,478 करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद है, जिससे 1,72,663 करोड़ रुपये का उत्पादन होगा.
व्हाइट गुड्स (White Goods) के लिए पीएलआई योजना का उद्देश्य भारत में एसी और एलईडी लाइट उद्योगों के लिए एक पूर्ण घटक इकोसिस्टम बनाना है, जिससे देश को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में एकीकृत किया जा सके.
अप्रैल 2021 में शुरू की गई यह योजना सात वर्षों में लागू की जा रही है, जो वित्तीय वर्ष 2028-29 में पूरी होगा. इस योजना का कुल खर्च 6,238 करोड़ रुपये है. पहले दौर के आवेदन 2021 में आमंत्रित किए गए थे, उसके बाद दूसरे दौर के आवेदन 2022 में आमंत्रित किए गए, क्योंकि प्रारंभिक आवंटित धन का पूरी तरह से उपयोग नहीं किया गया था.
इस योजना के तहत आगे निवेश के लिए उद्योग की इच्छा के आधार पर आवेदनों का तीसरा दौर खोला गया.
ये भी पढ़ें: भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था, Startups के लिए बन रहा ग्लोबल हब: WEF Report
-भारत एक्सप्रेस
मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…
Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…
Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…
इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…
लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…
बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…