बिजनेस

भारत वर्कप्लेस डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में दुनिया में सबसे आगे: रिपोर्ट

भारत वर्कप्लेस डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में दुनिया में सबसे आगे है और अगले 10 वर्षों में उन्नत स्तर तक पहुंच सकता है. यह जानकारी बुधवार को एक रिपोर्ट में दी गई.

सॉफ्टवेयर कंपनी Zoho की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 71% कर्मचारी डिजिटल परिपक्वता के उन्नत स्तर पर हैं, जो वैश्विक औसत 61% से कहीं अधिक है.

भारत का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन परिपक्वता स्कोर 64.6% है, जो विकसित देशों और वैश्विक औसत 62.3% से अधिक है. हालांकि, इस प्रगति के बावजूद, भारत को साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

Zoho Workplace के मार्केट स्ट्रेटेजी लीड, रकीब रफीक ने कहा, “भारत में सरकारी संस्थानों और बड़े संगठनों को अपनी डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन रणनीतियों पर पुनर्विचार करना चाहिए ताकि साइबर सुरक्षा की खामियों को दूर किया जा सके और बेहतर सहयोग सुनिश्चित हो.”

साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण में कमी

रिपोर्ट में बताया गया कि केवल 37% भारतीय संगठन अपने कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करते हैं, जबकि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में यह आंकड़ा 44% और वैश्विक स्तर पर 41% है.

डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन को अपनाने वाले स्टार्टअप्स और कंपनियों को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए उन्नत तकनीकों जैसे इंटीग्रेटेड सूट्स, एआई-समर्थित एनालिटिक्स टूल्स और सुरक्षित कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म्स को अपनाना होगा.

सुरक्षित रिमोट वर्क गाइडलाइंस का पालन

भारत में केवल 33% संगठन रिमोट वर्क के लिए सुरक्षित गाइडलाइंस का पालन करते हैं. वहीं, रिमोट और हाइब्रिड वर्कर्स में से आधे से भी कम कर्मचारी इन नियमों का पालन करते हैं.

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि 74% भारतीय कंपनियां संदिग्ध ईमेल रिपोर्टिंग के लिए एक सिस्टम प्रदान करती हैं. हालांकि, केवल 17% संगठनों के पास उन्नत ईमेल सुरक्षा अलर्ट हैं. सरकारी और विकास क्षेत्र इस मामले में सबसे आगे हैं.


ये भी पढ़ें- भारत फ्रेंच फ्राई बाजार में एक प्रमुख वैश्विक खिलाड़ी के रूप में उभरा, बना प्रमुख निर्यातक


इस सर्वे में दुनिया भर के 5,000 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया. सर्वे में डिजिटल अपनाने, कर्मचारी प्रदर्शन और वर्कप्लेस टूल्स जैसे कारकों का विश्लेषण किया गया.

भारत का डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन स्कोर, वैश्विक औसत और विकसित देशों से आगे निकलते हुए, इसकी डिजिटल प्रगति को दर्शाता है. हालांकि, साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सुधार की काफी जरूरत है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रिहाई के 40 मिनट बाद ED का एक्शन! गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आजम खान, जल्द सुनवाई की मांग

Supreme Court: जेल से रिहाई के तुरंत बाद ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम खान…

16 minutes ago

उत्तराखंड में नदी में समाई इनोवा कार, चार लोगों की मौत, बाकी की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन

Uttarkashi Accident: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में गंगनानी धर्मकुंड के पास इनोवा कार नदी में गिर…

23 minutes ago

अदालत में झूठ बोलना पड़ा भारी! दिल्ली हाईकोर्ट का 6 CBI अधिकारियों पर शिकंजा, केस दर्ज करने के आदेश

Delhi High Court: पूर्व IRS अधिकारी अशोक अग्रवाल मामले में अदालत के सामने झूठे बयान…

25 minutes ago

‘अधिकारियों को जेल भेजेंगे…’ SC की तल्ख टिप्पणी के बाद सुधरा BMC का रुख, हलफनामा करेगी पेश

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद बीएमसी ने दी संतोषजनक जानकारी। वरिष्ठ वकील…

34 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में लेंगे हिस्सा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को हरियाणा के करनाल में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ'…

41 minutes ago

लो जी…अमेरिका में भी हो गया वोट चोरी, मिडटर्म में हार के बाद गम में ट्रंप, बोले- बैलेट से चुनाव होता तो जीत जाते

Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…

47 minutes ago