Funny jokes: हम अपने पाठकों को हंसाने के लिए रोज नए-नए तरीके ढूंढते रहते हैं. करवा चौथ का व्रत नजदीक है, जिसमें सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र के लिए कठिन निर्जला व्रत रखती हैं. इस मौके पर हम आपके लिए पति-पत्नी के कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे. तो चलिए, शुरू करते हैं हंसी का यह सिलसिला…
पति-पत्नी की लड़ाई के बाद दिनभर सन्नाटा रहा. शाम को पत्नी बोली, “ऐसे झगड़े से अच्छा नहीं लगता. चलो, थोड़ा तुम समझौता करो, थोड़ा मैं.”
पति: “ठीक है, क्या करना है?”
पत्नी: “तुम मुझसे माफी मांग लो, मैं तुम्हें माफ कर दूंगी.”
पति अब तक सोच रहा है कि ये समझौता था या सजा!
पत्नी: “मेरा वजन कैसे कम होगा?”
पति: “रोज अपनी गर्दन दाएं-बाएं हिलाती रहो.”
पत्नी: “कब?”
पति: “जब कोई खाने को पूछे!”
पत्नी की नजरें अब पति को खा रही हैं!
संता अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल डिनर करने गया.
संता: “डार्लिंग, क्या मंगाऊं?”
गर्लफ्रेंड: “मेरे लिए बर्गर और तुम्हारे लिए एंबुलेंस मंगा लो.”
संता: “क्यों, ऐसा क्या हुआ?”
गर्लफ्रेंड: “पीछे देख, तेरी बीवी खड़ी है!”
संता का बर्गर अब गले में अटक गया!
बेटा बियर पीकर घर आया और मम्मी की डांट से बचने के लिए लैपटॉप खोलकर पढ़ने लगा.
मम्मी: “फिर पीकर आया है तू!”
बेटा: “नहीं मम्मी, मैंने नहीं पी!”
मम्मी: “तो फिर सूटकेस खोलकर क्या पढ़ रहा है?”
बेटा अब सूटकेस में ही छुपने की सोच रहा है!
पत्नी: “मायके में लड़ना मत, वो मेरे पापा का घर है.”
पति (गुस्से में): “तो क्या मेरा घर कुरुक्षेत्र है, जहां तू रोज महाभारत मचाती है?”
पत्नी अब अगले युद्ध की तैयारी में है!
ये चुटकुले सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं. इनका उद्देश्य केवल मनोरंजन है. किसी जाति, धर्म, नाम या समुदाय का उपहास करना या नीचा दिखाना हमारा मकसद नहीं है.
ये भी पढ़ें: Funny jokes: पत्नी की बात सुनकर पति की नींद उड़ी, पढ़ें हंसी के धमाकेदार जोक्स
-भारत एक्सप्रेस
WhatsApp ने Android और iOS यूजर्स के लिए नया मैसेज शेड्यूलिंग फीचर जारी किया है.…
संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…
माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…
प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…
जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…
सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…