देश

PM Modi का राष्ट्र के नाम संबोधन तमिल, तेलुगु, और मलयालम सहित इन भाषाओं में हुआ प्रसारित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने सोमवार को राष्ट्र के नाम संबोधन किया. इस खास वीडियो संदेश में उन्होंने आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा, पाकिस्तान को दी गई सख्त चेतावनी और भारत की मजबूत विदेश नीति पर विस्तार से बात की. खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री का यह संबोधन देश की 10 प्रमुख भारतीय भाषाओं में प्रसारित किया गया, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि देश के हर कोने में, हर नागरिक तक यह संदेश उनकी मातृभाषा में पहुंचे.

यह पहल केंद्र सरकार के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” विजन को मजबूती देती है और देश की एकजुटता को दर्शाती है.

आतंकवाद और पाकिस्तान पर दिया सख्त संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी. उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत अब आतंक के खिलाफ किसी भी कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा, चाहे वह परमाणु धमकियों का सामना ही क्यों न करना पड़े. उन्होंने कहा, “शांति की बात तब ही संभव है जब आतंक खत्म हो. अब न आतंक और बातचीत साथ चल सकते हैं, न आतंक और व्यापार. खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते. पाकिस्तान से अब बातचीत केवल आतंकवाद पर ही होगी.”

प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम किया और कहा कि देश आज मजबूत फैसले इसलिए ले पा रहा है क्योंकि सरकार की प्राथमिकता ‘नेशन फर्स्ट’ है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत शांति का पक्षधर जरूर है, लेकिन अगर ज़रूरत पड़ी, तो वह शांति स्थापित करने के लिए अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल करेगा.

इन भाषाओं में हुआ प्रसारण

प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन इन 10 भाषाओं में प्रसारित किया गया:

तेलुगु: https://www.youtube.com/live/RXtXhdit6is?si=0EIcHKntCVfv6B87

बंगाली: https://www.youtube.com/live/E6nCv-3-coc

गुजराती: https://www.youtube.com/live/WJcAz5-_TfQ?si=3NRm-Wgun_7o2IjY

असमिया: https://www.youtube.com/live/Cc-dS-gVwSU?si=JxfUKN6O4QpScleF

मलयालम: https://www.youtube.com/live/oVizhceWoic?si=Q8WrUgzHf_r97xpH

मराठी: https://www.youtube.com/live/863tAFn-nFI?si=9kTGAOc5C_F-dqTA

तमिल: https://www.youtube.com/live/9X_C_Xc2Omc?si=Jwx4fSw5_DflwTQN

पंजाबी: https://www.youtube.com/live/qB1qr1Ogbk0?si=HToieq3DBrQbO1MD

कन्नड़: https://youtube.com/live/Diz5F1V1AAI

ओड़िया: https://www.youtube.com/live/7uX2Yndy3_M?si=Z3WCMtBVp_Bp0-j2

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

13 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

31 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

43 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

56 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago