Bharat Express DD Free Dish

Automobile Sector

कंपनी ने एक बयान में कहा, "टाटा मोटर्स अपनी पूरी कमर्शियल वाहन रेंज पर हाल ही में की गई जीएसटी कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देगी, जो 22 सितंबर से प्रभावी होगी, जिस दिन संशोधित जीएसटी दरें लागू होंगी."

भारत में बनने वाली कई गाड़ियां ऐसी हैं, जिनकी मांग भारत में कम है, लेकिन वैश्विक स्तर पर वह धड़ल्ले से बिक रही हैं. इन मॉडल्स में होंडा की सिटी और एलिवेट, निसान की मैग्नाइट, हुंडई की वरना और जीप की मेरिडियन शामिल हैं.

भारत से यात्री वाहनों का शिपमेंट वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 7,70,364 यूनिट्स पर पहुंच गया है, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 में 6,72,105 यूनिट्स पर था.

देश में 31 मार्च 2025 तक इलेक्ट्रिक व्हीकल की बिक्री का आंकड़ा 61,65,964 यूनिट को छू चुका है. वित्त वर्ष 2025 के दौरान ईवी की कुल 20 लाख यूनिट बिकी.

इसुजु मोटर्स इंडिया ने अपने कमर्शियल व्हीकल (सीवी) के निर्यात में 24 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की है. यह वित्त वर्ष 2025 में 20,312 यूनिट पर पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में निर्यात की गई 16,329 यूनिट से एक शानदार उछाल को दर्शाता है.

एसीएमए ने कहा कि इंडस्ट्री का निर्यात 7 प्रतिशत बढ़कर 11.1 अरब डॉलर हो गया, जबकि आयात 4 प्रतिशत बढ़कर 11 अरब डॉलर हो गया.