बिजनेस

अमेरिका को भारत से स्मार्टफोन एक्सपोर्ट तीन गुना बढ़कर 1.47 अरब डॉलर, अप्रैल-अक्टूबर में रिकॉर्ड उछाल

India Smartphone Exports: सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन एक्सपोर्ट अक्टूबर में तीन गुना से ज्यादा बढ़कर 1.47 अरब डॉलर पहुंच गया. पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा सिर्फ 0.46 अरब डॉलर था.

अप्रैल-अक्टूबर में रिकॉर्ड

कुल मिलाकर अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच भारत ने अमेरिका को 10.78 अरब डॉलर के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट किए. यह पिछले साल के 3.60 अरब डॉलर की तुलना में लगभग तीन गुना ज्यादा है.

उतार-चढ़ाव के बाद रिकवरी

हालांकि महीने दर महीने एक्सपोर्ट में गिरावट देखने को मिली थी. अप्रैल में 1.65 अरब डॉलर और मई में 2.29 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट हुआ लेकिन जून में यह घटकर 1.99 अरब डॉलर, जुलाई में 1.52 अरब डॉलर, अगस्त में 0.96 अरब डॉलर और सितंबर में 0.88 अरब डॉलर रह गया. अक्टूबर में फिर से तेजी आई और आंकड़ा 1.47 अरब डॉलर तक पहुंच गया.

साल दर साल ग्रोथ

पिछले साल की तुलना में हर महीने ग्रोथ पॉजिटिव रही. अप्रैल 2024 में 0.66 अरब डॉलर, मई में 0.76 अरब डॉलर, जून में 0.59 अरब डॉलर, जुलाई में 0.49 अरब डॉलर, अगस्त में 0.39 अरब डॉलर और सितंबर में 0.26 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट हुआ था.

ग्लोबल मार्केट में भी बढ़त

भारत के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट दुनिया भर में भी तेजी से बढ़े हैं. अप्रैल-अक्टूबर 2025 में यह 10.68 अरब डॉलर से बढ़कर 15.95 अरब डॉलर हो गया यानी करीब 49% की बढ़त. मई, जून और सितंबर में डबल-डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई.

भारत की बढ़ती ताकत

टैरिफ से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद भारत ने यह ग्रोथ हासिल की है. अधिकारियों का कहना है कि इसका श्रेय भारत की स्ट्रैटेजिक एडवांटेज, स्केल इफिशिएंसी, प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम और ग्लोबल स्मार्टफोन कंपनियों के निवेश को जाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago