Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अमेरिका को भारत से स्मार्टफोन एक्सपोर्ट तीन गुना बढ़कर 1.47 अरब डॉलर, अप्रैल-अक्टूबर में रिकॉर्ड उछाल

India Smartphone Exports: भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन एक्सपोर्ट अक्टूबर में तीन गुना बढ़कर 1.47 अरब डॉलर पहुंचा. अप्रैल-अक्टूबर 2025 में कुल एक्सपोर्ट 10.78 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल की तुलना में लगभग तीन गुना है.

India Smartphone Exports: सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत से अमेरिका को स्मार्टफोन एक्सपोर्ट अक्टूबर में तीन गुना से ज्यादा बढ़कर 1.47 अरब डॉलर पहुंच गया. पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा सिर्फ 0.46 अरब डॉलर था.

अप्रैल-अक्टूबर में रिकॉर्ड

कुल मिलाकर अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच भारत ने अमेरिका को 10.78 अरब डॉलर के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट किए. यह पिछले साल के 3.60 अरब डॉलर की तुलना में लगभग तीन गुना ज्यादा है.

उतार-चढ़ाव के बाद रिकवरी

हालांकि महीने दर महीने एक्सपोर्ट में गिरावट देखने को मिली थी. अप्रैल में 1.65 अरब डॉलर और मई में 2.29 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट हुआ लेकिन जून में यह घटकर 1.99 अरब डॉलर, जुलाई में 1.52 अरब डॉलर, अगस्त में 0.96 अरब डॉलर और सितंबर में 0.88 अरब डॉलर रह गया. अक्टूबर में फिर से तेजी आई और आंकड़ा 1.47 अरब डॉलर तक पहुंच गया.

साल दर साल ग्रोथ

पिछले साल की तुलना में हर महीने ग्रोथ पॉजिटिव रही. अप्रैल 2024 में 0.66 अरब डॉलर, मई में 0.76 अरब डॉलर, जून में 0.59 अरब डॉलर, जुलाई में 0.49 अरब डॉलर, अगस्त में 0.39 अरब डॉलर और सितंबर में 0.26 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट हुआ था.

ग्लोबल मार्केट में भी बढ़त

भारत के स्मार्टफोन एक्सपोर्ट दुनिया भर में भी तेजी से बढ़े हैं. अप्रैल-अक्टूबर 2025 में यह 10.68 अरब डॉलर से बढ़कर 15.95 अरब डॉलर हो गया यानी करीब 49% की बढ़त. मई, जून और सितंबर में डबल-डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई.

भारत की बढ़ती ताकत

टैरिफ से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद भारत ने यह ग्रोथ हासिल की है. अधिकारियों का कहना है कि इसका श्रेय भारत की स्ट्रैटेजिक एडवांटेज, स्केल इफिशिएंसी, प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम और ग्लोबल स्मार्टफोन कंपनियों के निवेश को जाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital