भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 5 अंक की मामूली गिरावट के साथ 85,101 और निफ्टी 2 अंक की कमजोरी के साथ 25,984 पर था.
सेक्टोरल आधार पर एफएमसीजी, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा, रियल्टी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा और पीएसई लाल निशान में थे. ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक और मेटल हरे निशान में थे.
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मिलाजुला कारोबार हो रहा है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 67 अंक या 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,383 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 29 अंक या 0.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,620 पर था.
सेंसेक्स पैक में टीसीएस, एचसीएल टेक, बीईएल, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, एमएंडएम, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी और बजाज फिनसर्व गेनर्स थे. एचयूएल, इटरनल (जोमैटो), टाइटन, पावर ग्रिड, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, टाटा स्टील, एसबीआई, ट्रेंट, कोटक महिंद्रा और सन फार्मा लूजर्स थे.
ज्यादातर वैश्विक बाजारों में तेजी देखी जा रही है. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे. सोल लाल निशान था. अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ था.
कच्चे तेल में हल्की तेजी देखी जा रही है. डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 59 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63 डॉलर प्रति बैरल पर था.
सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. सोना 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,223 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 58.69 डॉलर प्रति औंस पर थी.
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से बुधवार को बिकवाली की गई और 3,206.92 करोड़ रुपए की निकासी की गई थी. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने इस दौरान 4,730.41 करोड़ रुपए की खरीदारी की गई है.
ये भी पढ़ें: Apple का नया इंडिया प्लान: 8 राज्यों में फैला सप्लाई नेटवर्क, 40 कंपनियां जुड़ीं
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…