बिजनेस

PAK से जारी तनाव के बीच Chinese कंपनियों के FDI प्रस्तावों और ज्वॉइंट वेंचर्स की कड़ी जांच कराएगी मोदी सरकार

सरकार भारत में निवेश करने के लिए चीनी कंपनियों के कुछ प्रमुख निवेश प्रस्तावों की अधिक कठोर समीक्षा करने की योजना बना रही है, जिससे इन वेंचर्स को आगे बढ़ने में देरी हो सकती है. यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई.

एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट में बताया गया कि यह निर्णय ऐसे समय पर लिया गया है, जब पहलगाम आतंकी हमले के दोषियों को सजा देने के लिए भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के लिए ‘ऑपरेशन सिदूंर’ लॉन्च किया था.

ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई बौखलाई पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सेना पर किए गए जवाबी हमले का चीन ने समर्थन किया.

चीन, तुर्की और बांग्लादेश के साथ समन्वय करके पाकिस्तान को कूटनीतिक समर्थन देने के अलावा, सैन्य हार्डवेयर भी उपलब्ध करा रहा है, जिसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया गया.

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि सरकार चीनी कंपनियों द्वारा समर्थित प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रस्तावों और ज्वाइंट वेंचर्स की जांच तेज करेगी.

रिपोर्ट के अनुसार, कुछ भारतीय कंपनियां सरकार की उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग में ज्वाइंट वेंचर के लिए चीनी फर्मों के साथ बातचीत कर रही हैं. ऐसे प्रोजेक्ट्स में अब देरी होने की संभावना है.

प्रमुख चीनी कंपनियों में से होम अप्लायंसेस की दिग्गज कंपनी हायर, भारतीय कारोबारी समूह जेएसडब्ल्यू ग्रुप के साथ 1,000 करोड़ रुपए के संभावित निवेश के लिए संयुक्त उद्यम (जेवी) की संभावना तलाश रही है. यह प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है.

काउंटर टेररिज्म संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की समिति संख्या 1267 में चीन ने लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी समूह की शाखा, द रेजिस्टेंस फोर्स का जिक्र करने से रोक दिया, जिसने 22 अप्रैल को पहलगाम हमलों की जिम्मेदारी ली थी.

भारत ने इससे पहले अप्रैल 2020 में चीन से आने वाले प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर प्रतिबंध लगाया था और इन प्रस्तावों को मंजूरी देने से पहले जांच करने का फैसला लिया था.

चीनी दूरसंचार उपकरण निर्माता हुआवेई और जेडटीई जैसी कंपनियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के आधार पर भारतीय दूरसंचार क्षेत्र में 5जी रोलआउट से बाहर रखा गया था.

भारत की दूरसंचार कंपनियों को सरकार ने सलाह दी थी कि वे अपने नेटवर्क के विस्तार के लिए केवल विश्वसनीय उपकरणों का ही इस्तेमाल करें.

आईएएनएस

Recent Posts

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

8 minutes ago

‘रिहाई नहीं हुई तो करूंगा अनशन’, नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के दौरान नेताओं की गिरफ्तारी पर सोनम वांगचुक ने कड़ी प्रतिक्रिया…

9 minutes ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

25 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

37 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

1 hour ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

2 hours ago