बिजनेस

भारत के पर्यटन क्षेत्र में बूम! 2028 तक 59 अरब डॉलर से अधिक होगा पर्यटन क्षेत्र की आय, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

भारतीय पर्यटन क्षेत्र की आय 2028 तक 5,12,356 करोड़ रुपए (59 अरब डॉलर से अधिक) से अधिक होने का अनुमान है. इस दौरान विदेशी पर्यटकों की संख्या 3.05 करोड़ तक पहुंच सकती है. यह जानकारी शनिवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई.

कैपिटलमाइंड पीएमएस ने पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए जारी की रिपोर्ट में कहा कि घरेलू पर्यटन में तेजी आ रही है और यात्रियों की संख्या 2024 में 2.5 अरब से बढ़कर 2030 तक 5.2 अरब (13.4 प्रतिशत चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) हो जाने की उम्मीद है.

तेजी से बढ़ रहा है भारत में पर्यटन

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है और लोगों की आय बढ़ने और बेहतर परिवहन सुविधाओं के कारण देश में रिकॉर्ड यात्राएं हो रही हैं. साथ ही लग्जरी और सांस्कृतिक प्रवास के लिए विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है.

2023 में 14.64 लाख करोड़ हुआ घरेलू पर्यटकों का खर्च

घरेलू पर्यटकों का खर्च 2019 में 12.74 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 2023 में 14.64 लाख करोड़ रुपए हो गया और 2034 तक 33.95 लाख करोड़ रुपए (7.9 प्रतिशत चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर) तक पहुंचने का अनुमान है.

इन्फ्रास्ट्रक्चर की वजह से आकर्षित हुए पर्यटक

हवाई, सड़क और रेल की बेहतर कनेक्टिविटी के साथ-साथ पर्यटन इन्फ्रास्ट्रक्चर में निवेश इस वृद्धि को गति दे रहे हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू हवाई यात्री यातायात वित्त वर्ष 24 के 307 मिलियन से बढ़कर वित्त वर्ष 30 तक दोगुने से भी अधिक यानी 693 मिलियन हो जाएगा.

2027 तक 125 अरब डॉलर का होगा ट्रैवल मार्केट

ट्रैवल मार्केट वित्त वर्ष 20 के 75 अरब डॉलर से बढ़कर वित्त वर्ष 27 तक 125 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है.

रिपोर्ट के अनुसार, डोमेस्टिक टूरिस्ट विजिट (डीटीवी) 2022 में 173 करोड़ से 44.98 प्रतिशत बढ़कर 2023 में 250 करोड़ तक पहुंच चुका है.

ये भी पढ़ें- “चोरी चोरी, चुपके चुपके…”, राहुल गांधी ने वोट चोरी का आरोप लगाकर अब किसपर साधा निशाना

2023 में पहुंचे थे 1.88 करोड़ विदेशी पर्यटक

2023 में विदेशी पर्यटकों की संख्या 1.88 करोड़ तक पहुंच गई है, जो 2019 के 1.79 करोड़ से 5.47 प्रतिशत अधिक है.

रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी अब यूरोप छोड़कर भारत के लग्जरी वेलनेस रिट्रीट की ओर रुख कर रहे हैं. आयुर्वेद रिसॉर्ट, महलों में ठहरने की जगहें, योग स्पा: सभी बुक हो रहे हैं. साथ ही, देश में लग्जरी का महत्व भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

एक आइसक्रीम की कीमत 1,000 डॉलर! न्यूयॉर्क की इस खास डेजर्ट ने मचाई चर्चा

New York Ice Cream: न्यूयॉर्क में परोसी जाने वाली करीब $1,000 की लग्जरी आइसक्रीम अपनी…

4 minutes ago

‘महिलाओं के हुनर को मिलेगा बड़ा बाजार’ WISE 4.0 मंच से मंत्री ढांडा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, रेखा शर्मा भी रहीं मौजूद

WISE 4.0 Chandigarh: चंडीगढ़ में महिला उद्यमिता, ग्रामीण इनोवेशन और MSME सेक्टर को बढ़ावा देने…

8 minutes ago

हर्ष मल्होत्रा ने दिखाई हरी झंडी, 60 EV के साथ निकला रोड सेफ्टी का कारवां

नई दिल्ली से केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने ‘युथ सेफ्टी एंड स्मार्ट मोबिलिटी एक्सपीडिशन 2026’…

12 minutes ago

सिर्फ नाम या मूल विचार? जानिए 2027 की राजनीति में क्यों याद आ रहे हैं कांशीराम

उत्तर प्रदेश की राजनीति में कांशीराम की साइकिल यात्रा एक बार फिर चर्चा में है.…

13 minutes ago

पाकिस्तान तो धोखेबाज निकला! अपने ही दोस्त को दगा देने की कोशिश में, तालिबान ने लगाई लताड़

Pakistan Makkah Defence Pact Violation: तालिबान प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि…

22 minutes ago