The Bengal Files Trailer Release: मशहूर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर आज यानी शनिवार (16 अगस्त 2025) को रिलीज हो गया. इस फिल्म में इतिहास और वर्तमान साथ-साथ चलते दिखते हैं. ये 16 अगस्त 1946 डायरेक्ट एक्शन डे की क्रूरता को भी दर्शाता है.
ट्रेलर में इतिहास के काले अध्याय की झलक है. इसमें पश्चिम बंगाल के हिंसक राजनीतिक अतीत पर से पर्दा उठाने की कोशिश की गई है. निर्माताओं के मुताबिक फिल्म सच्ची घटनाओं पर केंद्रित है. इसकी शुरुआत डाइनिंग टेबल पर बैठे बच्चे का नाम पूछने से होती है. धीरे-धीरे ट्रेलर आगे बढ़ता है तो 1946 और वर्तमान के पश्चिम बंगाल की दुविधा को दर्शाया गया है. रक्तरंजित गलियां, धर्मांध लोग और एक दूसरे को खत्म करने के इरादे से ललकारते लोग सीन दर सीन नजर आते हैं. घुसपैठियों से लेकर जिन्ना और महात्मा गांधी के मध्य हुई बातचीत का भी एक अंश है.
विवेक अग्निहोत्री ने फैसला किया था वो अपनी फिल्म द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर कोलकाता में लॉन्च करेंगे. उन्होंने इक फिल्म को एक सिनेमाहॉल में रिलीज करना था. लेकिन कोलकाता पहुंचने पर उन्हें पता चला कि इस इवेंट को कैंसिल कर दिया गया है. इसके बाद उन्होंने एक प्राइवेट होटल में इसकी स्क्रीनिंग रखी. यहां भी फिल्म को लेकर हंगामा हुआ और ट्रेलर लॉन्च करने में दिक्कतें आईं हालांकि तमाम मुश्किलों के बाद अब द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर सामने आ चुका है.
ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर Anupam Kher ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कोलकाता में ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा, “द बंगाल फाइल्स एक चेतावनी है, एक हुंकार कि हम बंगाल को दूसरा कश्मीर नहीं बनने देंगे. हिंदू नरसंहार की अनकही कहानी को प्रामाणिकता प्रदान करने के लिए हमने कोलकाता में ट्रेलर लॉन्च करने का फैसला किया, और आप ट्रेलर में इसकी एक झलक देखेंगे. देश को तैयार रहना चाहिए क्योंकि अगर कश्मीर ने आपको चोट पहुंचाई, तो बंगाल आपको परेशान करेगा.”
वहीं, फिल्म के कलाकार मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, “द बंगाल फाइल्स में वह सब कुछ है जिसकी दर्शकों ने कभी उम्मीद नहीं की थी. मेरे लिए सिनेमा का यही उद्देश्य है, बदलाव लाना और वह दिखाना जो लोगों को देखने की जरूरत है. मैं आपको बता दूं, मैं आप सभी का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं. इस किरदार ने मुझे हमेशा आपके करीब पहुंचाया है और यह आपके लिए भी ऐसा ही करेगा.”
फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की ‘द बंगाल फाइल्स’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. फिल्ममेकर की सच उजागर करने वाली फाइल्स ट्रिलॉजी का यह तीसरा पार्ट है; इससे पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ आ चुकी हैं. इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार नजर आएंगे. विवेक रंजन अग्निहोत्री ने ‘द बंगाल फाइल्स’ को लिखा और डायरेक्ट किया है. इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…