बिजनेस

India UK FTA: भारत-ब्रिटेन में हुआ मुक्त व्यापार समझौता अब तक सबसे बड़ा और व्यापक, इसके बहुत फायदे होंगे- वाणिज्य मंत्री

India UK Free Trade Agreement: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत-यूके के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को अब तक का सबसे बड़ा, व्यापक और महत्वपूर्ण समझौता बताया है. उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारतीय टेक्सटाइल और लेदर सेक्टर को भारी लाभ होगा. गोयल ने बताया, “यूके का टेक्सटाइल आयात लगभग 30 अरब डॉलर का है, जहां अलग-अलग उत्पादों पर 12% तक ड्यूटी लगती थी. हमारे टेक्सटाइल निर्यात का केवल 1.73 अरब डॉलर, यानी 5.5% हिस्सा था. अब यह जीरो ड्यूटी पर होगा, जिससे हमारे लिए विशाल अवसर खुल गए हैं.”

लेदर और फुटवियर सेक्टर को फायदा

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने आगे कहा कि लेदर उत्पाद और फुटवियर पर यूके में 16% तक ड्यूटी लगती थी, जहां भारतीय निर्यात केवल 5 अरब डॉलर के बाजार में आधा अरब डॉलर का था. उन्होंने बताया, “हमारे मोची और कोल्हापुरी चप्पलें इस जीरो ड्यूटी से काफी फायदा उठाएंगी.” मंत्री ने कहा कि 25 सालों से ये समझौता नहीं हो पा रहा था, क्योंकि यूके ने 12-15 साल पहले भारत से हार मान ली थी. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने उन्नत और विकसित अर्थव्यवस्थाओं के साथ समझौता करने का विश्वास जगाया.

यह सबसे बड़ा और व्यापक समझौता

ANI की खबर के मुताबिक, वाणिज्य मंत्री ने कहा, “इससे पहले किए गए सभी एफटीए की तुलना में भारत-यूके एफटीए सबसे बड़ा, सबसे व्यापक और सबसे महत्वपूर्ण है.” उन्होंने जोर दिया कि इस समझौते से भारतीय उद्योगों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का मौका मिलेगा.

मोदी सरकार के प्रयासों से सफलता

गोयल ने बताया कि पहले के प्रयासों में भारत और यूके के बीच समझौता नहीं हो पा रहा था, लेकिन मोदी सरकार के प्रयासों से यह संभव हो सका. उन्होंने कहा, “हमने उन अर्थव्यवस्थाओं के साथ समझौता करने से कतराया, जिनसे पहले हम दूर रहते थे. लेकिन अब भारत भविष्य की ओर बढ़ रहा है.”
इस समझौते से भारतीय टेक्सटाइल, लेदर और अन्य सेक्टरों को भारी लाभ होगा, और यह भारत की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. पीयूष गोयल के अनुसार, यह समझौता न केवल व्यापार को बढ़ाएगा, बल्कि भारत को वैश्विक मंच पर और मजबूत करेगा.

Bharat Express Desk

Recent Posts

H-1B Visa: H-1B पर सख्ती कहीं अमेरिकियों पर ही न पड़ जाए भारी? स्टडी का चौंकाने वाला दावा

H-1B Visa: H-1B वीजा पर सख्ती का उल्टा असर पड़ सकता है. केटो इंस्टीट्यूट की…

6 minutes ago

बेटे से अनबन और करोड़ों की नजर: साल भर तक चलता रहा जहर का खेल, जानें कैसे हुआ खुलासा

Ghaziabad News: करोड़ों के ट्रैवल बिजनेस और इंश्योरेंस की रकम हड़पने के लिए गाजियाबाद की…

20 minutes ago

26/11 की वो रात तो बीत गई, लेकिन कई घरों में आज भी दुख का स्याह अंधेरा!

Mumbai Terror Attack: 26/11 किसी बच्चे ने पिता को सिर्फ तस्वीरों में देखा, किसी मां…

21 minutes ago

Gold Silver Rate: एक दिन की तेजी पर बड़ा ब्रेक: धड़ाम हुए सोना-चांदी के दाम, क्या आगे और फिसलेगा बाजार?

Gold Silver Rate: आज सुबह सोना 3,907 रुपए और चांदी 9,680 रुपए प्रति किलो सस्ती…

53 minutes ago

18 साल बाद 26/11 का सबसे बड़ा सवाल ! क्या हमने सिर्फ सुरक्षा बढ़ाई या सिस्टम की जवाबदेही भी तय की?

26/11 की 18वीं बरसी पर सिर्फ शहीदों को याद करना काफी नहीं है, मेरी राय…

2 hours ago

अमेरिका के टैरिफ प्रस्ताव पर भारत ने साफ किया रुख, व्यापार समझौते से समाधान पर जोर

India US Trade: अमेरिका ने भारत समेत 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए आयात शुल्क का…

2 hours ago