भारत अमेरिकी व्यापार समझौते पर एस जयशंकर
India US Trade Deal: विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने हाल ही में आयोजित KEC 2025 में भारत-अमेरिका संबंधों पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक मुद्दों पर अभी भी असहमति बनी हुई है, खासकर ट्रेड डिस्कशन में कोई अंतिम समझौता नहीं होने के कारण अमेरिका ने भारत पर कुछ टैरिफ लागू किए हैं.
जयशंकर ने स्पष्ट (S Jaishankar India US Trade Deal) किया कि भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डिस्कशन में अभी तक कोई अंतिम समझौता (India US Trade Deal) नहीं हुआ है, जिसके कारण अमेरिका ने भारत पर 25% का टैरिफ और रूस से तेल खरीदने पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगाया है. उन्होंने कहा कि अन्य देशों ने, जिनके रूस के साथ संबंध अधिक जटिल या चुनौतीपूर्ण हैं, वे इस प्रकार की खरीदारी कर चुके हैं और उन्हें ऐसे टैरिफ का सामना नहीं करना पड़ा है.
उन्होंने QUAD देशों के विदेश मंत्रियों की दो बैठकों का जिक्र किया, जिनमें पहली बैठक राष्ट्रपति ट्रंप के सत्ता में आने के तुरंत बाद हुई थी. जयशंकर ने QUAD की स्थिरता और मजबूती पर जोर दिया और कहा कि QUAD जीवित और सक्रिय है.
एस जयशंकर ने कहा कि भारत सकारात्मक कूटनीति और बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान चाहता है और QUAD जैसे मंच इन प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समझौतों की स्थिरता बनाए रखना बहुत जरूरी है, खासकर वैश्विक अस्थिरता के बीच.
ये भी पढ़ें: ‘निशान मिटा दिया जाएगा’, हमास को डोनाल्ड ट्रंप की आखिरी चेतावनी! बचने का दिया केवल एक रास्ता
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता (India US Trade Deal) होना आवश्यक है, लेकिन यह समझौता भारत की शर्तों के अनुसार होना चाहिए. उन्होंने कहा कि भारत अपनी लाल रेखाओं को लेकर स्पष्ट है और किसी भी समझौते में उन्हें पार नहीं होने देगा. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और जल्द ही एक समझौते पर पहुंचने की उम्मीद है.
गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…
DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…
Delhi Children Lung Health: दिल्ली में वायु प्रदूषण का बच्चों की सेहत पर गंभीर असर…
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…
दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…