देश

कटक में क्यों बंद की गई इंटरनेट सेवा? गृह विभाग का आदेश जारी

ओडिशा सरकार ने कटक शहर में हाल ही में दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़पों के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने का आदेश जारी किया है. यह निर्णय गृह विभाग द्वारा रविवार शाम को लिया गया. जिसका उद्देश्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से फैलाए जा रहे भड़काऊ और उकसाने वाले संदेशों को रोकना है, जिससे सार्वजनिक शांति और सौहार्द प्रभावित हो सकता था. गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, जिला प्रशासन ने इस संबंध में गहरी चिंता व्यक्त की थी कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर कुछ लोग झूठी और भ्रामक सूचनाएं फैला रहे हैं, जिससे शहर में तनाव का माहौल बन रहा है. इसी आधार पर सरकार ने 5 अक्टूबर की शाम 7:00 बजे से लेकर 6 अक्टूबर की शाम 7:00 बजे तक इंटरनेट सेवाओं को निलंबित करने का निर्णय लिया.

यह निर्णय भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम, 1885 की धारा 5(2) और सार्वजनिक आपातकाल अथवा सार्वजनिक सुरक्षा की स्थिति में टेलीकॉम सेवाओं के अस्थायी निलंबन से जुड़े नियम 2017 के तहत लिया गया है. इस निलंबन के तहत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, एक्स (पूर्व में ट्विटर) सहित समान सेवाएं, सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी इंटरनेट सेवा प्रदाताओं की डेटा सेवाएं, ब्रॉडबैंड और डायल-अप कनेक्शन तथा इंटरनेट ट्रांसमिशन के अन्य सभी माध्यम शामिल हैं. यह प्रतिबंध कटक नगर निगम क्षेत्र, कटक विकास प्राधिकरण क्षेत्र और जिले के अंतर्गत आने वाले 42 क्षेत्रों में लागू किया गया है.

भड़काऊ संदेशों को रोकने के लिए प्रशासन ने उठाया कदम

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आईएएस सत्यव्रत साहू ने बताया कि यह निर्णय कटक में शांति और सद्भाव बहाल करने के लिए जरूरी था. उन्होंने कहा कि इंटरनेट के माध्यम से फैलने वाले गलत और भड़काऊ संदेशों को रोकने के लिए यह कदम अत्यंत आवश्यक था. सभी मोबाइल और इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को निलंबन आदेश का पालन करने और गृह विभाग को इसके कार्यान्वयन की पुष्टि करने का निर्देश दिया गया है. वहीं, कटक-भुवनेश्वर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नरसिंह भोला ने कहा कि कटक में दिन में हुई हिंसक गुटीय झड़प के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है.

पुलिस ने लोगों को हिरासत में लिया

उन्होंने कहा, “हमारे अधिकारी शांति सुनिश्चित करने और आगे किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर गश्त कर रहे हैं. हमने हिंसा में शामिल कई लोगों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया है.” उन्होंने आगे कहा, “स्थिति अब नियंत्रण में है और सुधार के संकेत दिख रहे हैं. लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे हैं और कई इलाकों में सामान्य आवाजाही फिर से शुरू हो गई है. यह दर्शाता है कि शांति बहाल हो रही है.” भोला ने यह भी बताया कि झड़प के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों सहित कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है.

नागरिकों से शांति बनाए रखने का अपील

उन्होंने कहा, “हम समग्र स्थिति का जायजा ले रहे हैं. हमारी प्राथमिकता जल्द से जल्द पूरी तरह सामान्य स्थिति बहाल करना है.” उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, “मैं सभी नागरिकों, विशेषकर सामुदायिक नेताओं और कटक के वरिष्ठ नागरिकों से अनुरोध करता हूं कि वे शांति और सद्भाव बनाए रखने में प्रशासन और पुलिस का सहयोग करें. आइए, हम एकजुट होकर यह सुनिश्चित करें कि सामान्य जीवन सुचारू रूप से फिर से शुरू हो.”

ये भी पढ़ें: दार्जीलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन, हालातों पर पीएम मोदी की नजर; अलर्ट पर प्रशासन

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

असली निशाना कोई और सेलिब्रिटी था? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटर्स ने उगले बड़े राज

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…

8 minutes ago

क्या से क्या कांड हो गया? रोहित बन इंदौर आया गाजियाबाद का अनस; देखें बजरंग दल का Live एक्शन VIDEO

Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…

31 minutes ago

बेंती कोठी में सजा हथियारों का विशाल दरबार, दशहरे पर राजा भैया ने समर्थकों संग किया शस्त्र पूजन

Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…

33 minutes ago

दशहरे पर यहां नहीं होता रावण दहन, 42 साल से रावण की पूजा कर रहा है यह परिवार

Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…

1 hour ago

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

2 hours ago