बिजनेस

कैंसर की दवाओं से पिस्ता-बादाम तक: भारत-यूएस ‘Zero Tariff’ डील से अमेरिका को क्या मिला?

India-US zero tariff deal: भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक व्यापारिक समझौते का फ्रेमवर्क जारी हो गया है. इस समझौते के तहत दोनों देशों के बीच कई वस्तुओं को जीरो टैरिफ (Zero Tariff) श्रेणी में रखा गया है. केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, अमेरिका से आयात पर शून्य टैरिफ इस बात पर निर्भर करेगा कि वह वस्तुएं भारत में उत्पादित होती हैं या नहीं.

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने क्या कहा?

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने किसानों और डेयरी सेक्टर को संरक्षित किया है और यह डील आने वाले समय में भारत के लिए अधिक लाभकारी साबित होगी. अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले ही भारत के लिए टैरिफ 50% से घटाकर 18% करने की घोषणा की थी, जो पड़ोसी देशों की तुलना में काफी कम है.

इन सामानों पर होगा ‘Zero Tariff’

इस डील के तहत भारत ने कैंसर की दवाओं, पिस्ता-बादाम, सूखे डिस्टिलर्स ग्रेन्स (DDG), लाल ज्वार, ताजे और प्रोसेस्ड फल, सोयाबीन ऑयल, वाइन-स्पिरिट, सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) उत्पादों सहित कई अमेरिकी सामानों पर टैरिफ समाप्त करने या घटाने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही, अमेरिकी मेडिकल उपकरण, जैविक और अजैविक रसायन, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स और वाइन-स्पिरिट जैसे सेक्टरों में शुल्क में छूट देने पर भी विचार किया जा रहा है.

विशेष रूप से पिस्ता और बादाम जैसे कृषि उत्पादों पर लागू टैरिफ को चरणबद्ध तरीके से खत्म किया जाएगा, ताकि स्थानीय बाजारों को कोई नुकसान न हो. इसके अलावा, अमेरिकी ICT वस्तुओं के लिए आयात लाइसेंसिंग और भारतीय बाजार में पहुंच में देरी जैसी बाधाओं को भी दूर किया जाएगा.


ये भी पढ़ें: भारत-अमेरिका के बीच बड़ी ट्रेड डील के बाद अब सस्ता होगा व्यापार, इन सेक्टर्स की चमकने वाली है किस्मत- PHDCCI


अमेरिका का फायदा

इस डील का उद्देश्य भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देना और मौजूदा व्यापारिक बाधाओं को दूर करना है. अगले पांच वर्षों में भारत लगभग 500 अरब डॉलर मूल्य के अमेरिकी एनर्जी प्रोडक्ट्स, विमान और पुर्जे, कीमती धातुएं, आईटी प्रोडक्ट्स और कोकिंग कोयला खरीदेगा.

इस समझौते से अमेरिका को भारतीय बाजार में आसान पहुंच मिलेगी, वहीं भारत को नई निवेश और व्यापार संभावनाओं से फायदा होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago