भारत और मलेशिया के रिश्तों को एक नई मजबूती देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच आज अहम मुलाकात हुई. यह बैठक मलेशिया की राजधानी में स्थित प्रधानमंत्री आवास सेरी परदाना में हुई, जहां दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया. इस मुलाकात को भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर सिलसिलेवार ट्वीट कर बातचीत की जानकारी साझा की. उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिलकर उन्हें बेहद खुशी हुई और दोनों देशों के बीच गहरे और भरोसेमंद रिश्तों की फिर से पुष्टि हुई.
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया समुद्री पड़ोसी हैं और लंबे समय से दोस्ती के मजबूत रिश्ते साझा करते आए हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट में यह भी बताया कि बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच विकासात्मक सहयोग की विस्तार से समीक्षा की गई. खासतौर पर व्यापार, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी, जैव-प्रौद्योगिकी जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग को और आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में साझेदारी से न केवल दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा, बल्कि आम लोगों के जीवन पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा.
इस बातचीत में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर भी सहमति बनी. प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते क्षेत्रों में भारत और मलेशिया मिलकर काम करेंगे. यह कदम तकनीकी आत्मनिर्भरता और नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
संयुक्त प्रेस वार्ता में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के दृष्टिकोण की सराहना की और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भी भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की इच्छा जताई और कहा कि भारत इस क्षेत्र में एक अहम और भरोसेमंद साझेदार है.
ये भी पढ़ें: जुबान फिसली या कानूनी डर? मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी से फिर मांगी माफी
-भारत एक्सप्रेस
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…
Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…
India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…
Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…
एशियाई खेल 2026 में भारत ने 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य समेत कुल…
देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…