बिजनेस

सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में जोरदार शुरुआत, सेंसेक्स–निफ्टी नई ऊंचाइयों के करीब

Indian Share Market: सकारात्मक वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला. बाजार में चौतरफा तेजी देखी जा रही है. सुबह 9:28 पर सेंसेक्स 127 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,314 और निफ्टी 37 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 26,090 पर था.

बाजार में लगातार जारी तेजी के कारण दोनों मुख्य इंडेक्स के जल्द नया ऑल-टाइम हाई बनाने की उम्मीद है. सेंसेक्स का उच्चतम स्तर 85,978.25 और निफ्टी का 26,277.37 है.

मिडकैप-स्मॉलकैप में दिखा जोश

शुरुआती सत्र में मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स बाजार की तेजी का नेतृत्व कर रहे थे. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 232 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 61,182 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 49 अंक या 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ18,125 पर था.

सेक्टरोल आधार पर ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी, मेटल, एनर्जी, प्राइवेट बैंक, इन्फ्रा, कमोडिटीज, पीएसई, सर्विसेज, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस और इंडिया डिफेंस इंडेक्स हरे निशान में थे. आईटी, फार्मा, रियल्टी और मीडिया लाल निशान में थे.

सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, एमएंडएम, टाइटन, बीईएल, एचयूएल, टाटा स्टील, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, और भारती एयरटेल गेनर्स थे. एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल, मारुति सुजुकी, सन फार्मा और इन्फोसिस लूजर्स थे.

ये भी पढ़ें- भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा: अहमदाबाद में 20–22 नवंबर के दरम्यान Adani Group और शिक्षा मंत्रालय का पुनर्जागरण कार्यक्रम

वैश्विक बाजारों का हाल

बाजार के जानकारों ने कहा कि वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के कारण बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. कल एफआईआई की खरीदारी की गई. आने वाले समय में बाजार में तेजी बनी रहने की उम्मीद है. हालांकि, वैल्यूएशन को लेकर निवेशकों को सतर्क रहना होगा.

एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे. अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान में बंद हुआ था. कच्चे तेल में हल्की तेजी देखी जा रही है. डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 59.39 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.64 डॉलर प्रति बैरल पर था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

3 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

4 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

4 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

4 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

4 hours ago