बिजनेस

शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत: निफ्टी 26,200 के नीचे फिसला, सेंसेक्स भी लाल निशान में, बिकवाली हावी

Share market: सोमवार को हफ्ते की शुरुआत स्टॉक मार्केट के लिए कमजोर रही. भारतीय बेंचमार्क सूचकांक लाल निशान में खुले. लगभग सभी बड़े सेक्टरों में दबाव हावी दिखा. ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी शेयरों में बिकवाली जारी रही.

सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर सेंसेक्स 131.80 अंक यानी करीब 0.15 प्रतिशत टूटकर 85,580.57 पर ट्रेड कर रहा था. निफ्टी भी इसी रुझान के साथ 44.55 अंक नीचे फिसला और 26,141.90 के स्तर पर बना रहा.

निफ्टी मामूली गिरावट के साथ खुला

निफ्टी बैंक की शुरुआत भी सुस्त रही. इंडेक्स 211.15 अंक यानी लगभग 0.35 प्रतिशत गिरकर 59,566.05 पर ट्रेड करता दिखा. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों पर भी बिकवाली का असर नजर आया. निफ्टी मिडकैप 100 सिर्फ 5.35 अंक फिसला और 60,589.25 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 42.60 अंक यानी करीब 0.24 प्रतिशत टूटकर 17,465.15 के स्तर पर था.

मार्केट में बना रह सकता है उतार-चढ़ाव- एक्सपर्ट

बाजार के जानकारों ने कहा, “उभरती पॉजिटिव और नेगेटिव खबरों के कारण शॉर्ट-टर्म में मार्केट में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. मजबूत आर्थिक वृद्धि और कमाई में ग्रोथ की वापसी के संकेत मार्केट के लिए सपोर्टिव हैं. इस वर्ष देश की अर्थव्यवस्था मजबूत जीडीपी वृद्धि के साथ आगे बढ़ रही है, जैसा कि चालू वित्त वर्ष के दूसरी तिमाही के 8.2 प्रतिशत जीडीपी वृद्धि के आंकड़े से पता चलता है . इसी के साथ, आरबीआई द्वारा चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि के अनुमान को बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत करना मार्केट के लिए अच्छा संकेत है.”

ये रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स

इस बीच सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, बीईएल, सनफार्मा, ट्रेंट, एनटीपीसी, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी टॉप लूजर्स थे. वहीं, इटरनल, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टीएमपीवी, टीसीएस, टाटा स्टील और एचसीएल टेक टॉप गेनर्स थे.

ये भी पढ़ें- थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर फिर भड़का युद्ध, ट्रंप की मध्यस्थता वाला सीजफायर टूटा

एशियाई बाजार खुशहाल

एशियाई बाजारों में जकार्ता, बैंकॉक, चीन और सोल हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. जबकि केवल जापान और हांग कांग लाल निशान पर बने हुए थे.

अमेरिकी बाजार आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए. डाउ जोंस 0.22 प्रतिशत या 104.05 अंक की तेजी के बाद 47,954.99 पर बंद हुआ. वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.19 प्रतिशत या 13.28 अंक की बढ़त के बाद 6,870.40 स्तर और नैस्डेक 0.31 प्रतिशत या 72.99 अंक की तेजी के बाद 23,578.13 पर बंद हुआ.

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 5 दिसंबर को शुद्ध विक्रेता रहे और उन्होंने 438.90 करोड़ रुपए के भारतीय शेयर बेचे. घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) इस कारोबारी दिन शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 4,189.17 करोड़ रुपए के शेयरों की खरीदारी की.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

3 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

17 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

20 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

43 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

46 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

1 hour ago