खेल

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच मुकाबला! दोनों में से पहले कौन तोड़ेगा रोहित शार्मा का ये रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav vs Tilak Varma: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम के बल्लेबाजों की नजरें एक खास रिकॉर्ड पर टिक गई हैं. टीम के धाकड़ बल्लेबाज तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव अब तक जिस खिलाड़ी का पीछा कर रहे थे, वह कोई और नहीं बल्कि ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा हैं. सवाल यह है कि आखिरकार इनमें से कौन रोहित का रिकॉर्ड पहले तोड़ता है और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज बनता है.

रोहित का साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड

रोहित शर्मा साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने इस टीम के खिलाफ अब तक 18 मैचों की 17 पारियों में कुल 429 रन बनाए हैं. इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं. रोहित का बेस्ट स्कोर इस टीम के खिलाफ 106 रन रहा है.

सूर्यकुमार और तिलक की चुनौती

अब बात करते हैं सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की. सूर्यकुमार ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 11 मैचों की 10 पारियों में 372 रन बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर इस टीम के खिलाफ 100 रन है. वहीं तिलक वर्मा ने 6 मैचों की 6 पारियों में 309 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक भी शामिल हैं. तिलक का बेस्ट स्कोर नाबाद 120 रन है.

सांख्यिकी के हिसाब से सूर्यकुमार को रोहित शर्मा से आगे निकलने के लिए केवल 58 रन चाहिए, जबकि तिलक वर्मा को यह कारनामा करने के लिए 121 रन की जरूरत है. इस लिहाज से सूर्यकुमार थोड़े आगे नजर आते हैं, क्योंकि उन्हें तिलक के मुकाबले कम रन बनाने हैं.

ये भी पढ़ें- Smriti Mandhana ने अपनी शादी को किया रद्द, Palash Muchhal से रिश्ता खत्म; दोनों परिवारों के लिए मांगी प्राइवेसी

किसकी होगी बाजी?

अब यह देखने वाली बात होगी कि इन पांच मैचों की टी20 सीरीज में कौन पहले रोहित का रिकॉर्ड तोड़ता है. क्या यह कप्तान सूर्यकुमार होंगे या युवा तिलक वर्मा, जो अपने धमाकेदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं. इस सीरीज में दोनों की बल्लेबाजी पर निगाहें टिक गई हैं और हर गेंद पर उनके रन इंडिया के रिकॉर्ड में नई कहानी लिख सकते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…

3 minutes ago

अमित शाह ने बिहार CM सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, सुशासन और विकास कार्यों की सराहना

Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…

5 minutes ago

ॐ के आकार का द्वीप: जहां नर्मदा नदी में बसती है आस्था

Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…

7 minutes ago

हुगली नदी के किनारे कोलकाता के पवित्र स्थलों की सैर

Hooghly River: कोलकाता की हुगली नदी के किनारे कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल मौजूद हैं.…

16 minutes ago

पीएम स्वनिधि लोन से रेहड़ी-पटरी वालों की कामयाबी: जानिए कैसे वर्किंग कैपिटल से संवरता है रोज का कारोबार

पीएम स्वनिधि (PM SVANidhi) लोन किसी रेहड़ी-पटरी वाले के रोजमर्रा के व्यापार को कैसे सहारा…

18 minutes ago