Share Market news: वित्त वर्ष 2024-25 की जून तिमाही भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी शानदार रही. इस अवधि में भारतीय शेयर बाजार के पूंजीकरण में 13.8% (डॉलर में) की वृद्धि हुई है, जो कि दुनिया के शीर्ष 10 बाजारों में सबसे अधिक थी.
अब भारतीय शेयर बाजार का पूंजीकरण 5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का हो गया है और यह आज दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार है.
अप्रैल से जून के बीच दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजार अमेरिका के बाजार मूल्यांकन में 2.75% का इजाफा हुआ है और यह करीब 56 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है.
दुनिया के दूसरे सबसे बड़े शेयर बाजार चीन के मूल्यांकन में अप्रैल से जून के बीच 5.59% की गिरावट हुई है. इसके साथ ही चीनी शेयर बाजार का पूंजीकरण कम होकर 8.6 ट्रिलियन डॉलर रह गया है.
भारत के बाद अप्रैल से जून के बीच ताइवान और हांगकांग के बाजार में क्रमश: 11% और 7.3% की बढ़त हुई है. ताइवान और हांगकांग के बाजार का मूल्यांकन बढ़कर क्रमश: 2.49 ट्रिलियन और 5.15 ट्रिलियन हो गया है. वहीं, यूनाइटेड किंगडम के शेयर बाजार का मूल्यांकन 3.3% बढ़कर 3.2 ट्रिलियन डॉलर हो गया है.
शीर्ष 10 बाजारों में सऊदी अरब के शेयर बाजार के मूल्यांकन में सबसे अधिक 8.7% की गिरावट हुई है और यह 2.67 ट्रिलियन डॉलर रह गया है. इसके बाद फ्रांस के शेयर बाजार का मूल्यांकन 7.63 प्रतिशत गिरकर 3.18 ट्रिलियन डॉलर रह गया है. वहीं, जापान के शेयर बाजार का मूल्यांकन 6.24 प्रतिशत गिरकर 6.31 ट्रिलियन डॉलर रह गया है.
भारतीय शेयर बाजार में 2023 से ही तेजी देखी जा रही है. पिछले वर्ष भारत के शेयर बाजार के मूल्यांकन में 25 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा हुआ था. जून में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने करीब 7 प्रतिशत का रिटर्न दिया है.
भारतीय शेयर बाजार में तेजी की वजह अर्थव्यवस्था का बेहतर प्रदर्शन करना है, जिसके कारण घरेलू और विदेशी निवेशक बड़ी संख्या में भारत में निवेश कर रहे हैं.
– भारत एक्सप्रेस
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…