देश

LPG Price Reduced: सिलेंडर के दाम में आई गिरावट, जानें आपके शहर में अब क्या हुए LPG के रेट?

LPG Price Reduced: जुलाई शुरू होते ही एलपीजी का इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर आई है. इसके दामों में कटौती की गई है. आज से दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता जैसे कई शहरों में एलपीजी के दाम कम हो रहे हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर के रेट में 30-31 रुपये की कटौती करने की खबर सामने आ रही है.

ये रेट आज यानी 1 जुलाई से लागू हो रहे हैं. हालांकि ये कटौती 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के लिए की गई है. बता दें कि इससे पहले भी दामों में इसी तरह की कटौती की गई थी. यहां ये साफ कर दें कि घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर के दाम में कोई कमी नहीं की गई है.

बता दें कि एलपीजी सिलेंडर के ताजा दामों में कटौती के असर से ढाबा मालिकों,रेस्टोरेंट मालिकों जैसे कमर्शियल एलपीजी यूज करने वालो को काफी राहत मिली है. हालांकि ये कटौती काफी कम है. घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं देखा गया है. बता दें कि यहां दिए जा रहे एलपीजी सिलेंडर के ये घरेलू और कमर्शियल रेट इंडियन ऑयल की वेबसाइट iocl.com से लिए गए हैं.

ये भी पढ़ें-देश के पहले राष्ट्रपति से लेकर द्रौपदी मुर्मू तक जानें कितनी बदल गई प्रेसिडेंट की ऑफिशियल कार! बम धमाकों को झेलने की रखती है इतनी ताकत

जानें कहां हुए कितने रेट?

कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 31 रुपये सस्ता हुआ है. इस तरह से ये अब 1756 रुपये का हो गया है. जून में इसके दाम 1787 रुपये प्रति सिलेंडर थे.
दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 30 रुपये सस्ता होने के बाद ये 1646 रुपये का हो गया है. जून में इसके दाम 1676 रुपये प्रति सिलेंडर थे.
चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 30 रुपये सस्ता होने के बाद 1809.50 रुपये का हो गया है. जून में इसके दाम 1840.50 रुपये प्रति सिलेंडर थे.
मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 31 रुपये सस्ता होने के बाद ये 1598 रुपये का हो गया है. जून में इसके दाम 1629 रुपये प्रति सिलेंडर थे.
गुजरात के अहमदाबाद में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होकर 1665 रुपये का हो गया है.
पटना में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम घटकर 1915.5 रुपये हो गए हैं.

जानें क्या है घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम?

कोलकाता में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 803 रुपये.
दिल्ली में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 803 रुपये.
मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 802.50 रुपये.
चेन्नई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 818.50 रुपये.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Supreme Court Update: क्या आजम खान को मिलेगी राहत? ED की कार्रवाई को चुनौती देने वाली अर्जी पर जल्द सुनवाई

Supreme Court: आजम खान ने अदालत के उस आदेश को रद्द करने और तुरंत रिहाई…

15 minutes ago

Dhanteras kab hai: 6 या 7 नवंबर… कब है धनतेरस? पंचांग से दूर करें कंफ्यूजन, जानें सही तारीख

Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…

1 hour ago

Indians in Germany: जर्मनी में बजा भारतीयों का डंका, संख्या पहुंची 4 लाख के करीब; छात्रों की बनी पहली पसंद

Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…

2 hours ago

गैस का चैंबर बनी दिल्ली…! सीजन का रिकॉर्ड तोड़ AQI पहुंचा 380 के पार, प्रदूषण पर क्या बोला IMD?

Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…

2 hours ago

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले सोने-चांदी की चाल में यू-टर्न, 3000 रुपये तक उछले दाम; फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Price Today: दीवाली से पहले वैश्विक और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों…

2 hours ago