बिजनेस

अमेरिकी टैरिफ से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला, Sensex 172 अंक की गिरावट के साथ पहुंचा 77138

Sensex Today: भारतीय शेयर बाजार (Share Market Today) मंगलवार (11 फरवरी) के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला. सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 172 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,138 और निफ्टी 69 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,315 पर था. बाजार के गिरने की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आयातित स्टील और एल्युमिनियम उत्पादों पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाना है.

बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 648 अंक या 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,855 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 250 अंक या 1.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,398 पर बना हुआ है. बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला इंडेक्स इंडिया विक्स 1.66 प्रतिशत बढ़कर 14.69 पर बना हुआ है.

निफ्टी के लिए 23,260 एक अच्छा सपोर्ट

चॉइस ब्रोकिंग के आकाश शाह के मुताबिक, निफ्टी के लिए 23,260 एक अहम सपोर्ट है. अगर यह इसे तोड़ता है तो 23,000 के स्तर तक जा सकता है. वहीं, तेजी की स्थिति में 23,460 एक रुकावट का स्तर है. अगर यह टूटता है तो 23,550 और 23,700 के स्तर देखने को मिल सकते हैं.

सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, इन्फोसिस, मारूति सुजुकी, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, एचयूएल, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और आईटीसी टॉप गेनर्स हैं. जोमैटो, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स हैं.

निफ्टी के आईटी, एफएमसीजी और मेटल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंसियल सर्विसेज, फार्मा, रियल्टी, मेटल और एनर्जी इंडेक्स में बिकवाली है. एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. टोक्यो, बैंकॉक और सियोल के बाजार हरे निशान में हैं. हांगकांग, शंघाई और जकार्ता के बाजार लाल निशान में हैं.

वहीं कच्चे तेल में भी तेजी देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.15 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.57 डॉलर प्रति बैरल पर है.


ये भी पढ़ें: 8th Pay Comission के बाद कितनी बढ़ जाएगी सैलरी… कब से शुरू हुआ पे कमीशन… क्या है फिटमेंट फैक्टर और एक्रॉयड फॉर्मूला..?


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

4 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

18 minutes ago

क्रिकेट इतिहास का काला दिन: पिच विवाद के बाद भड़की भीड़, हैदराबाद टेस्ट में जमकर हुई थी तोड़फोड़

18 अक्टूबर 1969 को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान…

27 minutes ago

6 लाख का कर्ज, 40 KM का सफर और गोल्ड की चमक: जानिए नीतू घंघास की प्रेरणादायक कहानी

हरियाणा की नीतू घंघास ने संघर्ष और मेहनत के दम पर भारतीय बॉक्सिंग में अपनी…

29 minutes ago

विंध्य त्रिकोण बना आस्था का नया केंद्र, दो साल में 60% बढ़े श्रद्धालु; योगी सरकार बना रही शक्तिपीठ सर्किट

UP News: विंध्याचल का धार्मिक पर्यटन तेजी से विस्तार पा रहा है. मां विंध्यवासिनी, काली…

51 minutes ago

दुनिया भर में क्यों फूट रहा जनता का गुस्सा? फ्रांस से अमेरिका तक सड़कों पर उतरे लोग

Global Protests: दुनिया के कई देशों में महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकट और शिक्षा से जुड़े…

1 hour ago