बिजनेस

ट्रंप के टैरिफ से भारतीय Stock Market पर भी दिख रहा असर, गिरावट के साथ खुला बाजार

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में खुला. सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 172 अंक या 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,138 और निफ्टी 69 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,315 पर था. बाजार के गिरने की वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से आयातित स्टील और एल्युमिनियम उत्पादों पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाना है.

चौतरफा बिकवाली देखी जा रही

बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिल रही है. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 648 अंक या 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,855 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 250 अंक या 1.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,398 पर बना हुआ है. बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाला इंडेक्स इंडिया विक्स 1.66 प्रतिशत बढ़कर 14.69 पर बना हुआ है.

चॉइस ब्रोकिंग के आकाश शाह के मुताबिक, निफ्टी के लिए 23,260 एक अहम सपोर्ट है. अगर यह इसे तोड़ता है तो 23,000 के स्तर तक जा सकता है. वहीं, तेजी की स्थिति में 23,460 एक रुकावट का स्तर है. अगर यह टूटता है तो 23,550 और 23,700 के स्तर देखने को मिल सकते हैं.

सेंसेक्स पैक में अदाणी पोर्ट्स, इन्फोसिस, मारूति सुजुकी, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, एचयूएल, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और आईटीसी टॉप गेनर्स हैं. जोमैटो, पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक टॉप लूजर्स हैं.

यह भी पढ़ें- क्यों सोने की कीमतों में लगातार देखी जा रही है तेजी…क्या Donald Trump हैं इसके पीछे की वजह

निफ्टी के आईटी, एफएमसीजी और मेटल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं. ऑटो, पीएसयू बैंक, फाइनेंसियल सर्विसेज, फार्मा, रियल्टी, मेटल और एनर्जी इंडेक्स में बिकवाली है. एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. टोक्यो, बैंकॉक और सियोल के बाजार हरे निशान में हैं. हांगकांग, शंघाई और जकार्ता के बाजार लाल निशान में हैं.

कच्चे तेल में तेजी देखी जा रही है. ब्रेंट क्रूड 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.15 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.57 डॉलर प्रति बैरल पर है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

26 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

1 hour ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago