बिजनेस

लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex 423.88 अंक गिरा, Nifty 22,850 स्तर से नीचे लुढ़का

Share Market Today: मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार (17 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई. शुरुआती कारोबार में ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर में बिकवाली देखी गई. अमेरिकी सरकार द्वारा लगाए जा रहे आगामी रेसिप्रोकल ट्रेड टैरिफ की वजह से  निवेशक सतर्क बने हुए हैं.

सुबह करीब 9.34 बजे सेंसेक्स (Sensex) 423.88 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,515.33 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी (Nifty) 126.45 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,802.80 पर था.

निफ्टी बैंक 177.75 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,921.70 पर था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 150.65 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,503.50 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 23.55 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,430.75 पर था.

ब्रेकडाउन बड़ी बिकवाली को बढ़ावा देगा

विशेषज्ञों ने कहा कि वे ‘प्राइस एक्शन’ को स्विंग लो और ‘फॉलिंग वेज’ पैटर्न की निचली बाउंड्री दोनों को टेस्ट करते हुए देखते हैं, जो कि बाजार में बियरिश सेंटीमेंट की ओर इशारा करता है. एंजेल वन के समीत चव्हाण के अनुसार, “अगर कोई ब्रेकडाउन होता है, तो यह एक बड़ी बिकवाली को ट्रिगर कर सकता है, जिससे अस्थिरता बढ़ सकती है और परिसंपत्ति की कीमतों में और गिरावट आ सकती है.”

उन्होंने आगे कहा कि तकनीकी दृष्टिकोण से, 22800-22700 जोन (निचले बैंड) से नीचे कोई भी गिरावट निकट भविष्य में 22500-22400 के लिए नई गुंजाइश पैदा कर सकती है, जो कि सर्वकालिक उच्च स्तर से लगभग 15 प्रतिशत की गिरावट हो सकती है.

ये रहे टॉप गेनर्स

इस बीच, सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, टाटा स्टील, इंफोसिस, टीसीएस, नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक टॉप लूजर्स रहे. जबकि बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक टॉप गेनर्स रहे.

पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,546.08 पर बंद हुआ. एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,114.63 पर और नैस्डैक 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,026.77 पर बंद हुआ.

एशियाई बाजारों में जकार्ता, सोल और जापान हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. जबकि बैंकॉक, चीन और हांगकांग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे.

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने लगातार आठवें सत्र के लिए अपनी बिकवाली का सिलसिला जारी रखा और 14 फरवरी को 4,294.69 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची. इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) शुद्ध खरीदार बने रहे और उन्होंने उसी दिन 4,363.87 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

8 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

24 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

26 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

27 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

31 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

42 minutes ago