लाइफस्टाइल

भूकंप आए तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, जान बचाने के लिए फॉलो करें ये जरूरी टिप्स, यहां जानिए सबकुछ

Earthquake Safety Tips: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, यह भूकंप सुबह करीब 5:36 बजे आया और इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई. दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, “हमें उम्मीद है कि आप सभी सुरक्षित हैं.” साथ ही, पुलिस ने नागरिकों से किसी भी आपात स्थिति में आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करने की अपील की. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि भूकंप से बचने के लिए

भूकंप आने से पहले क्या करें?

  • बैटरी से चलने वाला टॉर्च और उसके साथ अतिरिक्त बैटरियां
  • बैटरी से चलने वाला रेडियो
  • फर्स्ट एड किट और मैनुअल
  • आपातकालीन भोजन (सूखी वस्तुएं) और पानी
  • वॉटरप्रूफ कंटेनर में मोमबत्तियाँ और माचिस
  • चाकू
  • क्लोरीन की गोलियाँ या पाउडरयुक्त वॉटर प्यूरिफायर
  • कैन ओपनर
  • आवश्यक दवाइयां
  • नकद और क्रेडिट कार्ड
  • मजबूत जूते

भूकंप से कैसे करें बचाव?

अगर भूकंप आ जाए तो घबराए नहीं उससे बचने के लिए सबसे पहले आप अपने घर से बाहर निकले. इसके अलावा अगर आप घर में फंस गए है तो बेड या फिर मजबूत टेबल के नीचे छिप जाएं. घर के कोनों में खड़े होकर भी खुद को बचा सकते हैं. भूकंप आने पर लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें. खुले स्थान में जाएं. पेड़ व बिजली की लाइनों से दूर रहें. भूकंप के दौरान इनसे दूर रहना आपकी सुरक्षा के लिए जरूरी है.

यह भी पढ़ें: अगर इस ब्लैक प्लास्टिक कंटेनर में खाया गर्म खाना तो बढ़ सकता है हार्ट फेलियर का खतरा, नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

चलती गाड़ी में हैं, तो क्या करें…

  • अगर आप भूकंप के दौरान घर से बाहर है तो सुरक्षा के लिए जितनी जल्दी हो सके वाहन रोकें और वाहन में ही बैठे रहें.
  • इसके अलावा इमारतों, पेड़ों, ओवरपास और तारों के पास या नीचे रुकने से बचें.
  • भूकंप रुकने के बाद सावधानी से आगे बढ़ें. उन सड़कों, पुलों या रैंपों से बचें जो भूकंप से ध्वस्त हो सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

6 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

7 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

7 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

7 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

7 hours ago