भारतीय शेयर बाजार मंगलवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला. सुबह 9:24 पर सेंसेक्स 195 अंक या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 81,981 और निफ्टी 48 अंक या 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,116 पर था.
शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व ऑटो शेयर कर रहे थे. निफ्टी ऑटो इंडेक्स 0.74 प्रतिशत ऊपर था. इसके अलावा निफ्टी फार्मा, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी एनर्जी, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी कमोडिटी और निफ्टी पीएसई हरे निशान में थे.
वहीं, निफ्टी आईटी, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी एफएमसीजी लाल निशान में थे.
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी थी. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 92 अंक या 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 58,578 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 115 अंक या 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,242 पर था.
सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, कोटक महिंद्रा बैंक, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट,टाटा स्टील, बीईएल, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, आईटीसी और टीसीएस टॉप गेनर्स थे. एशियन पेंट्स, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और एचयूएल टॉप लूजर्स थे.
चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड में तकनीकी और डेरिवेटिव एनालिस्ट अमृता शिंदे ने कहा कि बाजार एक सीमित दायरे में है, जो दिखाता है कि अमेरिकी फेड की बैठक से पहले निवेशक सर्तक बने हुए हैं.
उन्होंने आगे कहा कि तकनीकी दृष्टि से अगर निफ्टी 25,160 के ऊपर टिक जाता है, तो यह 25,250 और फिर 25,500 के ऊपर जा सकता है. वहीं, सपोर्ट लेवल 25,000 और 24,900 पर है. वैश्विक बाजारों में मिलाजुला कारोबार हो रहा है. टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक और सोल हरे निशान में थे, जबकि शंघाई और जकार्ता दबाव में थे.
संस्थागत प्रवाह के मोर्चे पर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 15 सितंबर को 1,268.6 करोड़ रुपए की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) ने इस दौरान 1,933.3 करोड़ रुपए का निवेश किया था.
ये भी पढ़ें: India-EU FTA: भारत-ईयू एफटीए को लेकर 6 से 10 अक्टूबर तक ब्रसेल्स में होगी 14वें दौर की बैठक, ऑटो सेक्टर पर फोकस
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…