भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा अब कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें 1xBet नामक अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए समन भेजा है. उथप्पा को 22 सितंबर 2025 को दिल्ली स्थित ED कार्यालय में पेश होने को कहा गया है.
इसी कड़ी में युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को 23 सितंबर और अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) को 24 सितंबर को दिल्ली स्थित ED मुख्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है. यह मामला अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और काले धन के लेन-देन से जुड़ा है, जिसमें इन हस्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है.
इससे पहले इसी मामले में शिखर धवन और सुरेश रैना जैसे नामी क्रिकेटरों से भी पूछताछ हो चुकी है. धवन से उनके सोशल मीडिया पोस्ट और संदिग्ध लेन-देन को लेकर सवाल किए गए थे जबकि रैना ने अगस्त में अपना बयान दर्ज कराया था. दोनों खिलाड़ियों ने किसी भी गलत गतिविधि में शामिल होने से इनकार किया है.
ED का कहना है कि 1xBet जैसे ऐप्स ने भारत में लाखों लोगों को सट्टेबाजी के जाल में फंसाया और इसके जरिए करोड़ों रुपये का काला धन इकट्ठा किया गया. ये ऐप्स खासतौर पर क्रिकेट सट्टेबाजी और लाइव कैसीनो गेम्स पर फोकस करते हैं जो देश के जुआ कानूनों का उल्लंघन है. हाल ही में लागू हुए ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम 2025 के तहत ऐसी गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध है.
इसे भी पढ़ें-हार्दिक पंड्या की नई गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा तेज, रिश्ते की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल
रॉबिन उथप्पा, जो 2003 से 2014 तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे और आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर थे अब ED की जांच के घेरे में हैं. बताया जा रहा है कि उन्होंने 1xBet के लिए प्रमोशनल वीडियो में हिस्सा लिया था और ED उनके कॉन्ट्रैक्ट व पेमेंट डिटेल्स की जांच कर सकती है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा स्थित भीलड़ी में ₹325 करोड़…
कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स के दौरान पवन सिंह और नीलम गिरी का…
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड उम्र का पुख्ता प्रमाण नहीं…
Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…
SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…