बिजनेस

भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, बैंकिंग स्टॉक्स में तेजी

भारतीय शेयर बाजार की मंगलवार के कारोबारी सत्र में सपाट शुरुआत हुई. सुबह 9:33 पर सेंसेक्स 131 अंक या 0.16 प्रतिशत बढ़कर 80,496 और निफ्टी 42 अंक या 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,677 पर था.

लाल निशान में कई सेक्टोरल इंडेक्स

शुरुआती कारोबार में बाजार के ज्यादातर सूचकांकों में हरे निशान में कारोबार हो रहा था. बैंकिंग शेयर बाजार को ऊपर खींचने का काम कर रहे थे. निफ्टी बैंक 180 अंक या 0.33 प्रतिशत की तेजी के साथ 54,641 पर था. अन्य सेक्टोरल इंडेक्स जैसे ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, मेटल, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और कमोडिटीज हरे निशान में थे. एफएमसीजी, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और इन्फ्रा लाल निशान में थे.

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी हरे निशान में कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 57 अंक की मामूली तेजी के साथ 56,591 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 24 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,572 पर था.

सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, इटरनल (जोमैटो), अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, बीईएल, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स थे. एलएंडटी, आईटीसी, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, ट्रेंट और एनटीपीसी टॉप लूजर्स थे.

1000 करोड़ से अधिक का सकारात्मक निवेश

जियोजित इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि निकट भविष्य में बाजार संरचना कमजोर दिखाई दे रही है. विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली और सकारात्मक संकेतों का अभाव बाजार में किसी भी मजबूत सुधार को रोक रहा है. बाजार के लगातार ऊपर चढ़ने की किसी भी कोशिश को बिकवाली का दबाव झेलना पड़ रहा है, जो कल के नकारात्मक समापन से स्पष्ट है, जबकि इस दौरान संस्थागत निवेशकों ने 1000 करोड़ रुपए से अधिक का सकारात्मक निवेश किया था.

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 29 सितंबर को लगातार छठे सत्र में अपनी बिकवाली का सिलसिला जारी रखा और 2,830 करोड़ रुपए से ज्यादा मूल्य के शेयर बेचे. दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 3,845 करोड़ रुपए का शेयर बाजार में निवेश किया.

ये भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश का ठंडा रेगिस्तान यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व सूची में शामिल, केंद्रीय मंत्री ने कहा- गर्व की बात

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

4 minutes ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

28 minutes ago

दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…

29 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में इंफ्रास्ट्रक्चर को परियोजनाओं से आगे बढ़ाकर नागरिक-केंद्रित बनाया

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

36 minutes ago

जज साहब के लाडले का खौफनाक तांडव! मर्सिडीज से कुचलकर स्कूटर सवार को सुलाया मौत की नींद

Kochi Mercedes Accident: कोच्चि में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज…

38 minutes ago

खराब सेहत के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बने ढाल; ‘जलसा’ के बाहर दिखे बिग बी

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…

53 minutes ago