बिजनेस

कैसा रहेगा इस हफ्ते शेयर बाजार का मूड? इन बातों से समझिए पूरा गणित

भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है. वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजों, भारत-अमेरिका ट्रेड डील, मानसून की चाल और एफआईआई के डेटा से शेयर बाजार की चाल प्रभावित होगी. अगले हफ्ते से अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों की शुरुआत हो जाएगी. इस दौरान 5पैसा, आनंदराठी, टाटा एलेक्सी, टीसीएस और डीमार्ट जैसी कंपनियों की ओर से नतीजे जारी किए जाएंगे.

भारत और अमेरिका में बातचीत के बाद अब तक नहीं आई कोई स्पष्टता

भारत और अमेरिका में बातचीत के बाद भी अब तक ट्रेड डील को लेकर कोई स्पष्टता नहीं आई है. ऐसे में अगर इस ट्रेड डील पर कोई अपटेड आता है तो इससे शेयर बाजार की चाल प्रभावित होगी.

बाजार के लिए अहम होंगे आने वाले हफ्ते

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दी गई रेसिप्रोकल टैरिफ की डेडलाइन 9 जुलाई को समाप्त हो रही है. इसके अतिरिक्त मानसून को लेकर अपडेट भी आने वाले हफ्ते में बाजार के लिए अहम होगा.

ये भी पढ़ें: मामूली बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 25,400 स्तर के ऊपर

भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले छह से सात दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. भारतीय शेयर बाजार के लिए 30 जून से लेकर 4 जुलाई का कारोबारी हफ्ता उतार-चढ़ाव भरा रहा. इस दौरान सेंसेक्स 626.01 अंक या 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,432.89 और निफ्टी 176.80 अंक या 0.69 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,461.00 पर बंद हुआ.

समीक्षा अवधि में लार्जकैप इंडेक्स में रही बिकवाली

समीक्षा अवधि में लार्जकैप इंडेक्स में बिकवाली रही, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में खरीदारी देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 292.60 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,677.75 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 56.25 अंक या 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,033.05 पर था. पिछले हफ्ते पीएसयू बैंक, फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स ने बाजार को ऊपर खींचने का काम किया. रियल्टी, फाइनेंशियल सर्विसेज और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली.

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बीते हफ्ते शुद्ध विक्रेता थे. इस दौरान उन्होंने 6,604 करोड़ रुपए की बिकवाली की, जबकि इस अवधि में घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,609 करोड़ रुपए का निवेश किया.

अगले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आएंगे कई अहम डेटा

बजाज ब्रोकिंग रिसर्च के अनुसार, अगले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कई अहम डेटा आएंगे, जिनसे वैश्विक के साथ घरेलू बाजार की चाल प्रभावित होगी. इसमें चीन के महंगाई के आंकड़े और अमेरिका में जॉबलेस क्लेम जैसे डेटा शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

47 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

1 hour ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, किस सिलसिले को जारी रखने की कही बात?

पीएम मोदी ने देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश जारी…

2 hours ago