बिजनेसमैन गोपाल खेमका हत्या मामला
Gopal Khemka Murder Case: बिहार की राजधानी पटना में हुए बिजनेसमैन गोपाल खेमका (Gopal Khemka) की मर्डर मिस्ट्री को लेकर पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस को शक है कि ये मामला सुपारी किलिंग की हो सकती है. खेमका मर्डर (Gopal Khemka Murder Case) मामले में पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया है. अब नई जानकारी सामने आ रही है कि पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल मर्डर मामले में पटना के बेऊर जेल में बंद गैंगस्टर अजय वर्मा से पूछताछ की है.
पुलिस को शक है कि इस मर्डर में अजय वर्मा का हाथ हो सकता है. बताया जा रहा है कि कल पुलिस ने बेऊर जेल में जब छापेमारी की तो वहां अजय वर्मा से भी पूछताछ की गई. पुलिस को जमीन विवाद में गोपाल खेमका की हत्या का शक है. इसलिए इसे सुपारी किलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है.
कल रात गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्थित पनास होटल के पास बिजनेसमैन गोपाल खेमका की हत्या कर दी गई. हत्या उस समय हुई जब वो अपने अपार्टमेंट में दाखिल होने के लिए गाड़ी से नीचे उतर रहे थे. तभी घात लगाए हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी. वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमलावर फरार हो गए. वहीं घटना के बाद गोपाल खेमका को परिजन अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. पुलिस को शक है कि इस हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या जमीन विवाद का मामला हो सकता है.
यह पहली बार नहीं है कि गोपाल खेमका या उनके परिवार को निशाना बनाया गया हो. इससे पहले साल 2018 में अपराधियों ने गोपाल के बड़े बेटे गुंजन की भी वैशाली जिले में गोली मारकर हत्या कर दी थी.
गोपाल खेमका पेशे से एक डॉक्टर और व्यवसायी थे. उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद हेल्थकेयर सेक्टर में अपना हाथ अजमाना शुरू कर दिया. उन्होंने पटना के राजेंद्र नगर में मगध हॉस्पिटल खोला. मगध हॉस्पिटल चल निकला. जिसके बाद से खेमका कभी रुके नहीं और अपना कारोबार धीरे-धीरे बढ़ाने लगे. गोपाल खेमका एक के बाद एक कई फैक्ट्रियां खोली और एक सफल व्यवसायी बनकर उभरे. उनकी हाजीपुर इंडस्ट्रियल एरिया में कार्टन की फैक्ट्री थी. जिसकी देखरेख का जिम्मा उनके बड़े बेटे गुंजन खेमका करते थे, लेकिन 2018 में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई.
– भारत एक्सप्रेस
CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…
Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…
Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…
दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…
Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…
Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…