बिजनेस

Tea Export 2024-25: भारत का चाय निर्यात बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 2.58 लाख टन रहा

Tea Export 2024-25: भारत का चाय निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 2,57,880 टन हो गया है, जो कि वित्त वर्ष 2023-24 के 2,50,730 टन के मुकाबले 2.85 प्रतिशत अधिक है.  टी बोर्ड ऑफ इंडिया की ओर से जारी किए गए डेटा में बताया कि निर्यात बढ़ने की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत मांग और देश के प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों से निर्बाध आपूर्ति होना है.

आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर भारत से होने वाले चाय के निर्यात में वित्त वर्ष 2024-25 में 8.15 प्रतिशत का उछाल देखा गया है, जो कि बढ़कर 1,61,200 टन हो गया है, जो कि पिछले साल समान अवधि में यह 1,49,050 टन था.

हालांकि, दक्षिण भारत से चाय का निर्यात सालाना आधार पर 4.92 प्रतिशत कम होकर 96,680 टन हो गया है, जो कि पहले 1,01,680 टन था. वित्त वर्ष 2024-25 में निर्यात होने वाली चाय की प्रति किलोग्राम कीमत 290.97 रुपए रही है, जो कि पिछले साल की कीमत 258.30 रुपए से 12.65 प्रतिशत अधिक है.

ये भी पढ़ें: भारत में करीब 76,000 Startups का नेतृत्व कर रही महिलाएं : केंद्रीय मंत्री

प्रीमियम चाय के लिए अमेरिका प्रमुख गंतव्य

चाय निर्यात की वृद्धि को गति देने में कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों ने अहम भूमिका निभाई. रूस भारतीय पारंपरिक चाय के शीर्ष आयातकों में से एक बना हुआ है और वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद व्यापारिक संबंध बनाए रखे. ईरान, विशेष रूप से उत्तर भारतीय पारंपरिक किस्मों का, एक महत्वपूर्ण खरीदार बना रहा है हालांकि भुगतान और मुद्रा संबंधी बाधाओं के कारण व्यापार की मात्रा कभी-कभी प्रभावित हुई.

इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात एक प्रत्यक्ष उपभोक्ता और पुनर्निर्यात केंद्र, दोनों के रूप में भारतीय चाय का एक प्रमुख आयातक बना हुआ है, जबकि विशेष रूप से असम और दार्जिलिंग चाय के लिए यूनाइटेड किंगडम एक स्थिर बाजार बना रहा. संयुक्त राज्य अमेरिका ने प्रीमियम और विशेष चाय के लिए एक बढ़ते गंतव्य के रूप में अपनी बढ़ती प्रवृत्ति जारी रखी.

अन्य बाजारों में सऊदी अरब, मिस्र, जर्मनी, चीन और कजाकिस्तान शामिल हैं, इन बाजारों ने स्वास्थ्य-केंद्रित और विशिष्ट मिश्रणों वाली भारतीय चाय में रुचि दिखाई है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

42 minutes ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

3 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

3 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

4 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

4 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

4 hours ago