बिजनेस

आयकर विभाग का रियल एस्टेट कंपनी सोभा पर छापा, सुबह 10:30 बजे शुरू हुई कार्यवाई

नई दिल्ली : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु स्थित रियल एस्टेट कंपनी सोभा पर आयकर विभाग ने आज सुबह 10:30 बजे छापा मारा है. खबर लिखे जाने तक ये छापा जारी है . कंपनी के देशभर के दफ्तरों के अलावा कंपनी के टॉप मैनेजमेंट के निज निवास स्थानों पर भी आयकर विभाग छापे डाल रही है. यहां एक और बात खास है कि बैंग्लोर में होने के बावजूद कंपनी पर छापा चेन्नई की आयकर विभाग की टीम ने डाला है. आयकर विभाग ने कंपनी के टैक्स से जुड़े मामलों के चलते ये कार्यवाई की है. कंपनी पर टैक्स से जुड़े हेर-फेर का आरोप है.

 

पहले भी गलत कारणों से कंपनी बटोर चुकी है सुर्खियां – 

आपको बता दें कि सोभा स्टॉक मार्केट में लिस्टेड कंपनी है. आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब कंपनी गलत कारणों से सुर्खियों में है . इससे पहले इसी साल जनवरी में कंपनी पर जाली कागजात दिखाकर प्रोजेक्ट अप्रूवल कराने की वजह से बेंगलुरु महानगर पालिका ने उनके प्रोजेक्ट को अवैध बताया था. जबकि दिसंबर 2022 में, प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुरुग्राम में रीयल-एस्टेट सोभा की 201 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की, जिससे मामले में अब तक जब्त की गई कुल संपत्ति 311 करोड़ रुपये से अधिक हो गई।

1995 में हुई थी कंपनी की स्थापना- 

कंपनी की बात करें तो सोभा  रियल एस्टेट की जानी-मानी कंपनी है. इस कंपनी की स्थापना 1995 में हुई थी. और उस वक्त इसका नाम शोभा बिल्डर्स था, जिसे 2014 में बदलकर सोभा कर दिया गया. बैंगलोर के अलावा कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई, मैसूर, कोच्चि, पुणे और कई अन्य महत्वपूर्ण शहरों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी है. सिंतबर 2022 तक कंपनी के पास 118 पूर्ण परियोजनाएं, 38 वर्किंग प्रोजेक्ट और 4 प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है.

 

Hemant Ghai

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

12 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

17 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

20 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

29 minutes ago

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

47 minutes ago