देश

क्लैट-2025 परीक्षा उत्तर कुंजी पर विवाद: पांच प्रश्नों को लेकर HC में याचिकाकर्ता की अपील

दिल्ली हाईकोर्ट ने उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें राष्ट्रीय विधि विविद्यालयों के संघ (एनएलयू संघ) को क्लैट-2025 परीक्षा की उत्तर कुंजी में त्रुटियां होने पर परिणाम संशोधित करने का निर्देश दिया गया था. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विभु बाखरू एवं न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने एकल पीठ के फैसले के खिलाफ संघ की अपील पर विचार करते हुए कहा कि अंतरिम आदेश के लिए कोई मामला नहीं बनता है.

पीठ ने कहा कि प्रथम दृष्टया दो प्रश्नों को लेकर एकल पीठ की दृष्टिकोण में कोई त्रुटि नहीं है. इस दशा में संघ एकल पीठ के फैसले के अनुसार परिणाम घोषित करने के लिए स्वतंत्र है. उसने कहा कि आप परिणाम के साथ आगे बढ सकते हैं. कोई अंतरिम आदेश नहीं है. पीठ ने यह कहते हुए सुनवाई 7 जनवरी के लिए स्थगित कर दी.

एकल पीठ के न्यायमूर्ति ज्योति सिंह ने 20 दिसंबर को संयुक्त विधि प्रवेश परीक्षा (क्लैट) के एक अभ्यर्थी की याचिका पर अपना फैसला सुनाया था और प्रवेश परीक्षा में दो प्रश्नों के उत्तर गलत बताए थे.


ये भी पढ़ें- Delhi High Court ने सीएजी रिपोर्ट पर विशेष सत्र बुलाने की मांग पर सरकार से मांगा जवाब


याचिका में संघ के उत्तर कुंजी को चुनौती दी गई थी और पांच प्रश्नों के सही उत्तरों की घोषणा के लिए निर्देश देने की मांग की थी. एकल पीठ ने कहा था कि त्रुटियां ‘स्पष्ट तौर पर दिख रही’ है. उन पर आंखें मूंद लेना अन्याय करने के समान होगा. याचिकाकर्ता ने एकल पीठ के दो प्रश्नों को लेकर ही फैसला देने के खिलाफ भी अपील की है. उसने कहा है कि पांच प्रश्नों के उत्तर कुंजी गलत थे. उसपर भी सुनवाई की जाए.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

18 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

28 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

42 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

3 hours ago