देश

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह पर अवैध हथियार रखने से लेकर हेट स्पीच तक के कई मामले दर्ज, NSA भी लगा, इतने समय के लिए काट सकता है जेल

Amritpal Singh Arrest Operation: खालिस्तानी समर्थक उपदेशक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस जबरदस्त एक्शन मोड में है. पुलिस जगह-जगह पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. इसी बीच कट्टर उपदेशक अमृतपाल सिंह के चाचा और और चालक ने जालंधर में पुलिस के सामने आत्मसमपर्ण कर दिया है. इसी बीच वारिस पंजाब दे का चीफ अमृतपाल के वकील ने दावा किया है कि पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है और उसका फर्जी एनकाउंटर (Fake Encounter) किया जा सकता है. हालांकि पुलिस ने इससे साफ इनकार करते हुए कहा है कि उसकी तलाश अभी जारी है.

पंजाब पुलिस ने बताया कि “अलगाववादी नेता के चार करीबियों को गिरफ्तार कर असम (Asam) के डिब्रूगढ़ भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि इन लोगों के ऊपर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम यानी नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत कार्रवाई की गई है.” बता दें कि अमृतपाल पर भी कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज है. जिसको लेकर उसको भी लंबे समय के लिए जेल में बंद किया जा सकता है.

पंजाब पुलिस से हो गई थी झड़प

अमृतपाल सिंह पर अंजाला कांड से लेकर हेट स्पीच तक के कई मामले दर्ज हैं. अमृतपाल के ऊपर अंजाला कांड का पहला मामला दर्ज हुआ था. इसमें उसने आनंदरपुर खालसा फोर्स के नाम से निजी सेना अपने रखी थी. पिछले महीने 23 फरवरी को पंजाब के अमृतसर स्थित अजनाला में खालिस्तानी समर्थक और पुलिस के बीच भीषण झड़प हो गयी थी. तब उसने अपने एक साथी की रिहाई के लिए अपनी पूरी फौज के साथ अजनाला थाने पहुंचा. इस दौरान अमृतपाल के समर्थकों ने जमकर हथियार और तलवारें लहराई थीं.

अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह के खिलाफ दो हेट स्पीच के भी मामले दर्ज हैं. भड़काऊ भाषण देने पर आईपीसी की धारा 153A और 153AA के तहत मामला दर्ज होता है. वहीं, कुछ मामलों में धारा 505 भी जोड़ दी जाती है.

यह भी पढ़ें-  Amritpal Singh Arrest Operation: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर, पुलिस ने शुरू की पूछताछ

NSA के मामले में एक साल तक हो सकती है जेल

अमृतपाल सिंह पर NSA के तहत भी मामला दर्ज है. देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने या किसी शख्स के देश के लिए खतरा बन सकने की संभावना पर कार्रवाई की जाती है. अगर शख्स कोर्ट में दोषी साबित हो जाता है तो उसे एक साल तक जमानत नहीं मिलती है. वहीं, जमानत की बात करें तो जब तक कोर्ट को नहीं लगता है कि अब उस शख्स से देश की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं होगा, तब तक वो जेल में ही रहेगा.

अवैध हथियारों को लेकर भी मामला दर्ज

आनंदरपुर खालसा फोर्स के लोगों पर भी अवैध हथियारों को रखने को लेकर भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. जिसमें खुद अमृतपाल सिंह भी शामिल है. आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत सात साल की कैद से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है. इसमें जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

5 seconds ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

9 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

10 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

17 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

23 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

24 minutes ago