मनोरंजन

Deepak Tijori: एक्टर दीपक तिजोरी से 2.6 करोड़ की ठगी, इस निर्माता पर लगाया आरोप

Deepak Tijori News: बॉलीवुड अभिनेता-निर्देशक दीपक तिजोरी के साथ धोखाधड़ी और करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. ‘जो जीता वही सिकंदर’ और ‘आशिकी’ जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल करने वाले अभिनेता ने अपने सह-निर्माता मोहन नादर के खिलाफ मुंबई पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है. अभिनेता का आरोप है कि मोहन नादर ने उनसे 2.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है. दोनों एक थ्रिलर फिल्म प्रोड्यूस कर रहे थे. अंबोली थाने में दीपक तिजोरी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच में जुट गई है.

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया है. एक रअपनी रिपोर्ट में कहा है कि दीपक तिजोरी ने 10 दिन पहले मोहन नाडर से पैसे नहीं मिलने की लिखित शिकायत पुलिस से की थी. कहा जाता है कि मोहन नादर ने शूट लोकेशंस के लिए पैसे का इस्तेमाल करने के बहाने 2.6 करोड़ रुपये ‘हड़प’ लिए हैं.

टिप्सी का कॉन्ट्रैक्ट 2019 में हुआ

दीपक तिजोरी और मोहन नादर ने फिल्म ‘टिप्सी’ के लिए 2019 में एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. आरोप है कि मोहन ने दीपक तिजोरी से 2.6 करोड़ रुपये लेते हुए फिल्म पूरी नहीं की. जब अभिनेता ने आरोपी से पैसे मांगे तो उसके द्वारा भुगतान के लिए जारी किया गया चेक बाउंस हो गया. अंबोली थाने के सीनियर इंस्पेक्टर बंदोपंत बंसोडे ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मेल भेजकर दी जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा, FIR दर्ज

लंदन में शुरू हुई शूटिंग, मोहन नादर ने मांगे थे 2.6 करोड़

दीपक ने अपनी शिकायत में कहा, ‘मोहन नादर ने सितंबर 2019 में लंदन में लोकेशन का भुगतान करने के लिए पैसे लिए थे. मैंने उसे वापस लौटने के वादे पर पैसे दिए, लेकिन वह बहाने बनाता रहा और चेक बाउंस होते रहे. फिल्म ‘टिप्सी’ की शूटिंग सितंबर 2019 में लंदन में शुरू हुई थी. मोहन ने यह प्रोजेक्टर पूरा नहीं किया और इससे 2.6 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘देवभूमि के विकास में दिन-रात जुटे हैं धामी…!’ सीएम के जन्मदिन पर क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…

14 minutes ago

सलमान खान ने बिग बॉस से निकाला था बाहर, 10 साल बाद टीवी शो में वापसी करेंगी एक्ट्रेस?

'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…

27 minutes ago

मोदक-लड्डू नहीं, बप्पा को चढ़ाते हैं बोबा टी! थाईलैंड की ये गणेश पूजा क्यों है खास?

Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…

1 hour ago

‘कर्मठ और शूरवीर को कभी नहीं छोड़ती समृद्धि’, पीएम मोदी ने शेयर किया महाभारत का श्लोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…

2 hours ago