बिजनेस

राहत पर कंफ्यूजन! बढ़ी डेट पर मिली ITR भरने की 3-3 अंतिम तारीख, समझें आखिर क्या है पचड़ा?

ITR Filing 2025: जुलाई का महीना आते ही लोगों को चिंता होने लगती है कि समय से उनका आयकर रिटर्न भर जाएगा कि नहीं. हालांकि, इस साल ये चिंता कम है. क्योंकि, आयकर विभाग ने करदाताओं को बड़ी राहत दी है. आयकर विभाग (Income Tax Department) ने आयकर रिटर्न दाखिल (ITR Filing) करने की डेट को बढ़ा दिया है. इससे पहले अंतिम तारीख 30 जुलाई तय की गई थी. ऐसे में अब लोगों को थोड़ी राहत मिली है. हालांकि, इसके बाद भी आपको कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए क्योंकि, अब भी आप समय से चूक गए तो भारी नुकसान हो सकता है.

आयकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 (मूल्यांकन वर्ष 2025-26) के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी है. यदि आप इस तिथि से चूक जाते हैं, तो आप 31 दिसंबर 2025 तक लेट फीस और ब्याज के साथ देर से रिटर्न दाखिल कर सकते हैं. हालांकि, अलग-अलग श्रेणियों में ये तारीखें अलग-अलग हैं.

आखिर क्यों बढ़ाई गई तारीख?

आयकर रिटर्न दाखिल करने की तारीख बढ़ाए (itr filing last date increased) जाने को लेकर CBDT ने कहा कि इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म में कई बदलाव हुए हैं. नए स्लैब और कैपिटल गेन टैक्स के चलते सिस्टम अपडेशन में समय लगा है. विभाग टैक्सपेयर को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने देना चाहता है. इसी कारण ITR भरने की डेडलाइन बढ़ाई गई है ताकि वह आसानी से अपना आयकर रिटर्न भर पाएं.

आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथियां

  • 15 सितंबर 2025: ऐसे लोग जिनका अकाउंट ऑडिट के दायरे में नहीं है.
  • 31 अक्टूबर 2025: ऐसी कंपनियां, प्रोप्राइटरशिप, पार्टनरशिप फर्म जिनका ऑडिट होता है. हालांकि, 30 सितंबर तक ऑडिट रिपोर्ट देनी होगी
  • 30 नवंबर 2025: सेक्शन 92E के तहत इंटरनेशनल और कुछ खास घरेलू ट्रांजैक्शन वाले. इन्हें 31 अक्टूबर तक ऑडिट रिपोर्ट देना होगा.

चूक गए तो क्या होगा? (what if miss itr deadline)

आयकर रिटर्न दाखिल करना न केवल एक कानूनी आवश्यकता है, बल्कि यह आपकी वित्तीय स्थिति को भी दर्शाता है. समय पर आयकर रिटर्न दाखिल करने से आप अपने कर दायित्वों को पूरा कर सकते हैं और भविष्य में किसी भी समस्या से बच सकते हैं. इस कारण जरूरी हो जाता है कि आप समय से आयकर भर दें. यदि आप समय सीमा के भीतर आयकर रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं, तो आप अपने नुकसान को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं और अगले वर्ष अपनी आय के साथ संतुलित नहीं कर सकते हैं. इतना ही नहीं समय से चूक गए तो आपको जुर्माना भी देना पड़ेगा.

  • धारा 234ए के तहत अवैध कर राशि पर प्रति माह या माह के हिस्से के लिए 1% ब्याज देना होगा.
  • धारा 234एफ के तहत विलंब शुल्क भी लगाया जाता है.
  • 5 लाख रुपये से अधिक आय पर 5,000 रुपये और 5 लाख रुपये से कम आय पर 1,000 रुपये होगा.

विदेश जाने में हो सकता है समस्या

समय पर ITR फाइल नहीं करने से बैंक और वित्तीय संस्थानों की नजर में विश्वसनीयता हो जाती है. कोई भी बैंक पर्सनल लोन, होम लोन या बिजनेस लोन देने में हिचकता है. वहीं कई बार संस्थान आईटीआर की कॉपी मांगते हैं. इतना ही नहीं अगर आप विदेश जाना चाहते है तो वीजा आवेदन के समय आईटीआर महत्व रखता है. ऐसे में आपको विदेश जाने में दिक्कत हो सकती है.

ये भी पढ़ें: भारत की बल्ले-बल्ले! अमेरिका की दिग्गज कंपनी खोल रही है सेंटर, मिलेंगे बंपर रोजगार

आयकर रिटर्न दाखिल करने के लाभ (ITR Filing Benefits)

आयकर रिटर्न दाखिल करने से आप अपने कर दायित्वों को पूरा कर सकते हैं. यह आपकी वित्तीय स्थिति को भी दर्शाता है. समय पर आयकर रिटर्न दाखिल करने से आप भविष्य में किसी भी समस्या से बच सकते हैं. इसके साथ ही आप देश की प्रगति के प्रबल सिपाही बने रहेंगे. साथ ही देश के खजाने में आपको हिस्सा पहुंच जाएगा और अगल आपका टैक्स पहले से कटा हुआ है और आप इसके दायरे में नहीं आते हैं तो आपको रिफंड मिल जाएगा जिससे आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पीएम मोदी का संदेश, बोले- अंत्योदय ही राष्ट्र निर्माण का आधार

Deendayal Upadhyaya Jayanti: दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और अंत्योदय…

4 minutes ago

जम्मू के बाहरी इलाकों में अचानक क्यों बढ़ा तनाव? ड्रोन हलचल के बाद SOG ने स्निफर डॉग्स के साथ संभाला मोर्चा

Jammu Kashmir News: कठुआ में संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन की सूचना पर सुरक्षा बल अलर्ट, जम्मू…

15 minutes ago

हरियाणा के शूटरों ने दिलाया भारत को शूटिंग में पहला गोल्ड, सुरुचि-कमलजीत की जोड़ी ने रचा इतिहास

Asian Games 2026 में भारत को शूटिंग में पहला गोल्ड मिल गया. हरियाणा के सुरुचि…

19 minutes ago

UN के मंच से नेपाल पीएम ने भारत के लिए पढ़े कसीदे, हिमालय को लेकर कही बड़ी बात

UNGA में नेपाल पीएम बालेन शाह ने आपदा के दौरान भारत की मदद के लिए…

23 minutes ago

क्या केवल भक्ति के दम पर हिट हुई ‘हनुमान अंश’? जानिए सफलता की वो 4 वजहें जो कोई नहीं बता रहा

Hanuman Ansh Movie Success: ‘हनुमान अंश’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन, बुंदेली संगीत…

59 minutes ago