Jan Dhan Yojana News: भारत के जनधन खातों में इस समय लगभग 2.75 लाख करोड़ रुपये जमा हैं. इसकी जानकारी वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू ने शनिवार को दी. उन्होंने बताया कि भारत में कुल जनधन खातों के हिसाब से औसतन 4,815 रुपये बैठता है.
उन्होंने यह जानकारी भारतीय प्रशासनिक कर्मचारी महाविद्यालय (एएससीआई) में भारत की वित्तीय समावेशन यात्रा पर 69वें स्थापना दिवस व्याख्यान देते हुए दी. नागराजू ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से कुल 3.67 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए हैं.
उन्होंने इसे चमत्कार के रूप में बताते हुए कहा कि भारत की वित्तीय समावेशन यात्रा किसी चमत्कार जैसा है. साल 2014 में प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) का शुभारंभ एक ऐतिहासिक क्षण था, जिसके तहत 57 करोड़ से अधिक लोगों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली में लाया गया.
उन्होंने कहा, “जन धन खातों में आज लगभग 2.75 लाख करोड़ रुपये जमा हैं, यानी प्रति खाता लगभग 4,815 रुपये। लगभग 78.2 प्रतिशत जन धन खाते ग्रामीण या अर्ध-शहरी क्षेत्रों में हैं, और 50 प्रतिशत महिलाओं के पास हैं.”
ये भी पढ़ें- कांप उठी अलास्का की धरती! अलास्का-कनाडा सीमा पर 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, हजारों किमी तक महसूस हुए तेज झटके!
उन्होंने आगे कहा कि मार्च 2025 तक भारत का वित्तीय समावेशन सूचकांक 67 पर पहुंच गया है, जो प्रधानमंत्री जन-धन योजना जैसी पहलों के सहयोग से वित्तीय सेवाओं की पहुंच, उपयोग और गुणवत्ता में निरंतर सुधार को दिखाता है. एक प्रश्न के उत्तर में, नागराजू ने बताया कि एलआईसी अपने उत्पाद खरीद और लाभ वितरण प्रणालियों को पूरी तरह से डिजिटल बनाने की प्रक्रिया में है. ये सेवाएं कुछ महीनों में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध हो जाएंगी.
-भारत एक्सप्रेस
Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…