पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत निवेश के लिए एक अधिक खुला, स्थिर और वैश्विक रूप से आकर्षक देश बन गया है. गुरुवार को दिल्ली में आयोजित ‘भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम’ (India-Japan Joint Economic Forum) के दौरान कई जापानी उद्योग नेताओं (बिजनेस टाइकून) ने भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, नवाचार (इनोवेशन) की व्यवस्था और जापान के साथ लगातार बढ़ती रणनीतिक साझेदारी पर गहरा भरोसा जताया.
चोशु इंडस्ट्री के अध्यक्ष और प्रतिनिधि निदेशक सुसुमु ओकामोटो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत पहले से ज्यादा खुला और स्थिर हुआ है. उन्होंने कहा, “जापानी कंपनियां अपने दशकों के मैन्युफैक्चरिंग अनुभव और उन्नत तकनीक के साथ भारत की तेज औद्योगिक वृद्धि को और मजबूत कर सकती हैं. इससे दोनों देशों को बड़ा फायदा होगा.”
वहीं, याकुमो के फाउंडर और सीईओ काजुहिरो नाकाशोजी ने कहा कि 2018 के बाद से भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम बहुत तेजी से और शानदार तरीके से बढ़ा है. उन्होंने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री की नीतियों ने नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा दिया है, जिससे वैश्विक स्टार्टअप्स के लिए एक बड़ा और मजबूत माहौल तैयार हुआ है.
तनिता इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर कोसुके किरयू ने प्रधानमंत्री मोदी के वैश्विक नेतृत्व को ‘शानदार’ बताया और कहा कि उनके प्रयासों से भारत और जापान के ऐतिहासिक रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं. सनटोरी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और प्रेसिडेंट ताका सन्नो ने भी कहा कि भारत का कारोबारी माहौल (Ease of Doing Business) लगातार बेहतर हो रहा है और इसी वजह से यह विदेशी निवेश के लिए दुनिया का सबसे आकर्षक देश बन गया है.
ताकासागो फ्लूइडिक सिस्टम्स के सीईओ और सीओओ हारुयुकी हिरातानी ने कहा कि भारत और जापान की ताकतें एक-दूसरे की पूरक हैं; जापान मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मजबूत है, जबकि भारत सॉफ्टवेयर और डेटा के क्षेत्र में दुनिया में आगे है. इसी सुर में सिंस्पेक्टिव के फाउंडर मोटोयुकी अराई ने कहा कि जापान की हार्डवेयर में ताकत और भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) व एनालिटिक्स में विशेषज्ञता मिलकर भविष्य में बड़ी संभावनाएं बना सकती हैं.
स्पेस सेक्टर को लेकर मनस्तु स्पेस के को-फाउंडर और सीईओ तुषार जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और जापान के नेतृत्व के बीच मजबूत रिश्तों ने दोनों देशों के बीच सहयोग को काफी बढ़ाया है, खासकर स्पेस सेक्टर में. एम-टू लैबो की फाउंडर और सीईओ युरिको काटो ने प्रधानमंत्री मोदी को ‘दुनिया के एक महान नेता’ की उपाधि दी और कहा कि भारत और जापान इनोवेशन आधारित विकास के लिए ‘बेहतरीन जोड़ी’ हैं. इनोवेशन थ्रू एनर्जी के प्रेसिडेंट और सीईओ पंकज गर्ग ने भी कहा कि भारत-जापान संबंध आज पहले से कहीं ज्यादा मजबूत स्थिति में हैं.
ये भी पढ़ें: अगले 10 साल भारत-जापान के लिए अहम: पीएम मोदी बोले- दोनों देशों के रिश्तों का सबसे मजबूत आधार बनेगी टेक्नोलॉजी
ग्रीन एनर्जी क्षेत्र पर बात करते हुए आईएचआई कॉरपोरेशन के प्रेसिडेंट हिरोशी आइडे ने कहा कि दोनों देश मिलकर ‘ग्रीन अमोनिया’ का एक बेहतरीन इकोसिस्टम बना सकते हैं, जिसमें भारत उत्पादन का मुख्य केंद्र हो सकता है और जापान इसका बड़ा निर्यात बाजार बन सकता है.
सुजुकी के प्रतिनिधि निदेशक और प्रेसिडेंट तोशिहिरो सुजुकी ने फोरम में कहा कि भारत बहुत तेजी से पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब (निर्यात केंद्र) बन रहा है. अंत में, तोहो कोकी सेसाकुशो कंपनी लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष तात्सुतोशी सुजुकी ने कहा कि भारत एक बहुत बड़ा और असीम संभावनाओं से भरा बाजार है, जिसमें लंबे समय तक टिकाऊ विकास की बेहतरीन उम्मीदें हैं.
नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…