Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Sanae Takaichi

पीएम मोदी ने भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए भारत की 7.7% जीडीपी ग्रोथ और खरखौदा में नए मारुति सुजुकी प्लांट के उद्घाटन का उल्लेख किया.

भारत-जापान संयुक्त आर्थिक फोरम में सुजुकी, सनटोरी और आईएचआई कॉरपोरेशन जैसी प्रमुख जापानी कंपनियों के प्रमुखों ने पीएम नरेंद्र मोदी के आर्थिक सुधारों की सराहना की. उन्होंने भारत को वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग, स्टार्टअप और ग्रीन एनर्जी का उभरता हुआ हब बताया.

16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी और जापानी पीएम साने ताकाइची ने अगले 10 वर्षों में 10 ट्रिलियन येन के निवेश का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है. दोनों देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर एक संयुक्त बयान जारी किया और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा पर प्रतिबद्धता जताई.

पीएम मोदी और जापानी पीएम साने ताकाइची ने दिल्ली में वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद संयुक्त बयान जारी कर पूर्वी व दक्षिण चीन सागर में बढ़ते सैन्यीकरण और एकतरफा कार्रवाई पर गंभीर चिंता जताई. नेताओं ने उत्तर कोरिया, म्यांमार, होर्मुज स्ट्रेट और गाजा संकट पर भी साझा रुख अपनाया.

जापान की पीएम साने ताकाइची तीन दिवसीय दौरे पर भारत में हैं. द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने के लिहाज से ये यात्रा बेहद अहम है.

दिल्ली के हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और जापानी प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची के बीच रक्षा, ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर ऐतिहासिक समझौते हुए हैं. पीएम मोदी ने ताकाइची को अपनी छोटी बहन बताते हुए दोनों देशों के भरोसे को सबसे बड़ी ताकत बताया.

India Japan Trade: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का तीन दिवसीय भारत दौरा निवेश, व्यापार, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और बुलेट ट्रेन परियोजना समेत कई रणनीतिक क्षेत्रों में भारत-जापान साझेदारी को नई गति देने वाला माना जा रहा है.

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया, जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी अगवानी की. दोनों नेता 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में आर्थिक सुरक्षा, स्किल बेस्ड मोबिलिटी और 'फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक' विजन को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे.

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची अपने पहले तीन दिवसीय ऐतिहासिक दौरे पर दिल्ली पहुंचीं, जहां पीएम नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया. दोनों नेता 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे.

पीएम मोदी आज नई दिल्ली में अपनी जापानी समकक्ष साने ताकाइची के साथ 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे. तीन दिवसीय दौरे पर आईं पीएम ताकाइची के साथ आर्थिक सुरक्षा, क्वाड फ्रेमवर्क, स्किल बेस्ड मोबिलिटी और 'फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक' विजन पर विस्तृत चर्चा होगी.